Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: नपाध्यक्ष के विरोध में हुए 31 हस्ताक्षर वाली सूची वायरल, देखिए

मंगलवार, 19 अगस्त 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। पाठकों कल हमने नपाध्यक्ष के विरोध में 31 पार्षदों के हस्ताक्षर होने की जानकारी दी थी। आज एक वायरल सूची ने इसकी पुष्टि कर दी है, हालांकि धमाका न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता कि ये सूची कब की है। इधर नगर में लोगों की तीखी प्रतिक्रिया देखने मिल रही है उसका कहना है कि जब तमाम पार्षद एक जुट है तो आलाकमान नपाध्यक्ष को बदलने में देती क्यों कर रहा है। अगर प्रदेश की अन्य कुछ जगह पर भी जारी विरोध का प्रश्न है तो तय संख्या बल का मूल्यांकन शिवपुरी की तर्ज पर करवाकर निर्णय लिए जाएं लेकिन शिवपुरी में जब स्थिति आइने की तरह साफ हो चुकी तो बदलाव में देरी क्यों?
इधर नेता प्रतिपक्ष को जिलाध्यक्ष मोहित की धमकी
इधर नगर में आज चर्चा रही कि कांग्रेस के नव अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने नपा की नेता प्रतिपक्ष को तटस्थ रहने का फरमान सुनाया। लेकिन शशि शर्मा ने कहा कि लिखित में दिलवाए। जिस पर मोहित ने भोपाल से लिखवाकर लाने की बात कही। लेकिन मोहित जी आपको ये समझना चाहिए कि अध्यक्ष बीजेपी की हैं जिनकी वाट बीजेपी के साथ मिलकर लगाई जाने की तैयारी है तो कांग्रेस के पेट में दर्द क्यों?
इधर मेला ठेकेदार का ओडियो वायरल 
इधर नपाध्यक्ष के पति संजय शर्मा की मेले के ठेकेदार के साथ लेनदेन का ओडियो वायरल हो गया। जिसमें जेबीटी चेक के बदले में वह साढ़े तीन लाख के बजाए सिर्फ पचास हजार देने की बात कह रहा है और उधर से नपाध्यक्ष पति संजय कहते है कि आ जाओ देख लेते हैं। 













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129