Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_खास_खबर: शिवपुरी को देश की पहली क्लाइमेट-फ्रेंडली माहवारी स्वच्छता केंद्र बनाने की पहल का शुभारंभ डॉ संजय ऋषिस्वर ने किया

रविवार, 24 अगस्त 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी को देश की पहली क्लाइमेट-फ्रेंडली माहवारी स्वच्छता केंद्र बनाने की पहल का शुभारंभ डॉ संजय ऋषिस्वर ने किया।
आज कन्या परिसर की 200 आदिवासी किशोरियों को बाला कीट प्रदान की जो कि दो बर्ष चलेगी। 
शिवपुरी, 20 अगस्त 2025। “उड़ान नवाचार” के तहत शिवपुरी जिले की किशोरी बालिकाओं के लिए क्लाइमेट-फ्रेंडली माहवारी स्वच्छता किट वितरण की शुरुआत की। इस विशेष किट में कपड़े से बने पुन: प्रयोज्य सैनिटरी पैड शामिल हैं, जो दो वर्षों तक उपयोग योग्य हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ शासकीय कन्या शाला परिसर, शिवपुरी में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. संजय ऋषिस्वर रहे। उन्होंने कहा 
“माहवारी स्वच्छता का मुद्दा केवल शिवपुरी का नहीं बल्कि पूरे विश्व का है। सस्टेनेबल डेवलमेंट गोल में भी यह एक प्रमुख इंडीकेटर है ।यह क्लाइमेट-फ्रेंडली अभियान न केवल लड़कियों को स्वास्थ्य और स्वच्छता प्रदान करेगा बल्कि पर्यावरण को भी प्लास्टिक कचरे से मुक्त करेगा। यह वास्तव में शिवपुरी के लिए एक ऐतिहासिक पहल है। कार्यक्रम के संयोजक रवि गोयल ने कहा कि  हमारा उद्देश्य  शिवपुरी जिले की 30,000 किशोरी बालिकाओ को ये कीट प्रदान करने का है जिसकी प्रत्येक किट दो वर्ष तक उपयोगी होगी। आज प्रथम चरण में शासकीय कन्या शाला की 200 छात्राओं को किट वितरित कर प्रोग्राम का आगाज किया। इसका मुख्य
उद्देश्य: माहवारी स्वच्छता, स्वास्थ्य संवर्धन और प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्ति दिलाने की है ।  आज टीम ने जागरूकता सत्र  में किट वितरण के साथ ही बच्चियों को माहवारी से जुड़े स्वास्थ्य, स्वच्छता और मानसिक व सामाजिक पहलुओं पर विशेषज्ञों द्वारा इंटरएक्टिव सत्र आयोजित किया गया।छात्राओं को सिखाया गया कि माहवारी के दौरान किस प्रकार स्वच्छता बनाए रखना आवश्यक है। कपड़े से बने पैड्स का सुरक्षित उपयोग और धुलाई/संभालने की विधियाँ समझाई गईं। माहवारी से जुड़े मिथक और भ्रांतियों को दूर करने पर जोर दिया गया।
खासतौर से बच्चियों को यह भी बताया गया कि पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाकर वे न केवल खुद स्वस्थ रह सकती हैं बल्कि पृथ्वी को भी सुरक्षित रख सकती हैं।

विद्यालय के उप प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार झा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा 
“संस्था ने हमारी बेटियों को यह किट देकर सचमुच उन्हें पंख दिए हैं। अब वे स्वस्थ रहेंगी, आत्मनिर्भर बनेंगी और समाज में नई उड़ान भरेंगी।”
संस्था शक्तिशाली महिला संगठन की  टीम ने बताया कि इस उड़ान अभियान का उद्देश्य शिवपुरी को भारत का पहला क्लाइमेट-फ्रेंडली जिला बनाना है, जहाँ किशोरी बालिकाओं को सुरक्षित, किफायती और पर्यावरण-अनुकूल माहवारी स्वच्छता समाधान उपलब्ध हो।
यह पहल आने वाले वर्षों में हजारों परिवारों को लाभान्वित करेगी और किशोरियों को आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की नई दिशा देगी। प्रोग्राम में दो सैकड़ा से अधिक बालिकाओं के साथ साथ स्कूल का समस्त स्टाफ एवं कर्मचारी ने सक्रिय सहयोग किया।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129