संजय आज़ाद की रिपोर्ट
शिवपुरी। श्री राम जानकी तुलसी आश्रम पर जारी श्री राम कथा के द्वितीय दिवस कथा वाचिका महंत साध्वी डॉ. प्रज्ञा भारती जी ने कहा कि हरि की कृपा से ही संतों के दर्शन होते हैं संत दरश और हरि कथा तुलसी दुर्लभ दोये उन्होंने कहा कि संत महात्माओं की कृपा से ही आज पृथ्वी टिकी हुई है,श्री राम कथा में भी संतों का सम्मान कई रूपों में दिखाया गया है। महर्षि विश्वामित्र, वशिष्ठ और अन्य ऋषियों का सम्मान स्वयं भगवान राम ने किया है। यह दिखाता है कि ज्ञान और तपस्या का स्थान ईश्वर से भी ऊंचा माना गया है। संतों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद ही राम के जीवन में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का कारण बना। उन्होंने अति सुंदर वर्णन करते हुए कहा कि श्री राम कथा हमें जीना सिखाती है और श्रीमद् भागवत गीता हमें निडर होकर मरना सिखाती है। श्री राम कथा के दौरान आज कथा वाचिका डॉ. भारती जी ने श्री राम जटायु के संबंधों के प्रति विस्तार पूर्वक बताया कि जिन राम प्रभु ने अपने पिता के अंतिम दर्शन नहीं किये उन्होंने अपने पिता के मित्र जटायु का अंतिम संस्कार बड़े ही करुण भाव के साथ किया। तेज बारिश होने के बाद भी कथा पंडाल में शरणार्थियों की संख्या में कोई कमी दिखाई नहीं दी यही भाव दर्शाता है कि आज भी धर्म के प्रति लोग कितने आस्थावान हैं।
*बेघर हुए परिवार को सौपी गई रजिस्ट्री
श्री राम कथा के पश्चात यहां पर उपस्थित श्रावणार्थियों के बीच संजय कॉलोनी के अति चर्चित बेघर परिवार को रजिस्ट्री सोपी गई, आपको बता दें कि इस असहाय परिवार की मदद के लिए शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी अवधेश शिवहरे जो महामंडलेश्वर श्री पुरुषोत्तम दास जी महाराज की कृपा पात्र हैं उनके द्वारा 800 स्क्वायर फीट जमीन निशुल्क दी गई है। और जिसका रजिस्ट्री खर्चा भी स्वयं के द्वारा वहन किया गया है, राष्ट्रीय कथा वाचिका साध्वी प्रज्ञा भारती जी एवं महामंडलेश्वर श्री पुरुषोत्तम दास जी महाराज के हाथों उसे परिवार को सौंपी गयी वहीं पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने बताया गया की 25 अगस्त को जमीन पर भूमि पूजन होगा और धनतेरस के दिन इन्हें स्वयं के नवीन मकान में त्यौहार मनाने हेतु चाबी सौपी जाएगी। वहीं देव उठान के बाद बेटी की शादी भी हनुमान चालीसा मंडल के राजेंद्र पिपलोदा द्वारा करने की बात यहां पर कही गई। वहीं गिर्राज शर्मा एचवाड़ा की ओर से भी परिवार को 31 हजार रुपए की नगद राशि भी यहीं पर उनकी धर्मपत्नी के हाथों भेंट की गई, इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें