शिवपुरी। स्व. मदन मोहन शर्मा, शाही जी की 39 वीं पुण्यतिथि पर पांच दिवसीय आयोजन किए जा रहे हैं। मप्र के शिवपुरी जिले में प्रसिद्ध कर्मचारी हितों के रक्षक कर्मचारी नेता एवं साहित्यकार स्व. श्री मदन मोहन शर्मा शाही जी की 39 वीं पुण्यतिथि पर पांच दिवसीय आयोजन उनकी स्मृति में मप्र वन कर्मचारी संघ द्वारा 22 वां वार्षिक आयोजन किया जा रहा है।
जिले के जुझारू, कर्मठ, ईमानदार, विद्वान एवं समाजसेवी स्व शर्मा जी की पुण्यतिथि पर विभागीय परिवार (संघ) प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मचारियों का संगठन शाही सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है।
कार्यक्रम इस प्रकार है
दिनांक 27 अगस्त पुष्पांजलि
दिनांक 28 अगस्त से 30 अगस्त योग व्यायाम शिविर सावरकर पार्क
दिनांक- 31 अगस्त रविवार को सुंदरकांड पाठ प्रातः 9:30
सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारियों का सम्मान दोपहर 12:30 बजे
भोजन प्रसादी दोपहर 2 बजे।
स्थान : कर्मचारी भवन माधव चौक मस्जिद के पास गांधी मार्केट जिला शिवपुरी (मप्र) कृपा समय पर उपस्थित होकर सहृदयता से सहयोग करें।
जिसमें सेवानिवृत्त शामिल रहेंगे स्थाई कर्मचारी,भृत्य, सुपरवाइजर, वनरक्षक, वनपाल, सहायक ग्रेड ३, उपवन क्षेत्रपाल एवं वनक्षेत्रपाल आदि लगभग 60 (आधा-सैंकड़ा) अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
उपरोक्त आयोजन में मुख्य अतिथि होंगे विभागीय वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं पत्रकारिता जगत के जाने-माने पत्रकार गण साथ ही सभी विभागों से अध्यक्ष एवं कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों सहित अन्य जिलों से कर्मचारी नेता पधारेंगे। महेश रजक अध्यक्ष स्थाई कर्मचारी संघ, पुरूषोत्तम शर्मा जिलाध्यक्ष वन कर्मचारी संघ शिवपुरी एवं दुर्गा प्रसाद ग्वाल संभागीय अध्यक्ष ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें