Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: जिला कांग्रेस ने पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती मनाई

बुधवार, 20 अगस्त 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिला कांग्रेस ने 20 अगस्त 2025 को अमर शहीद भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री  स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जन्म जयंती  प्रातः 10 बजे गांधी आश्रम  ए. बी. रोड शिवपुरी पर मनाई। प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के निर्देश अनुसार आज दिनांक 20 अगस्त 2025 को प्रदेश के सभी कांग्रेस जिला मुख्यालय एवं ब्लॉक मुख्यालय पर आधुनिक भारत के  जनक जन - जन के लाडले अमर शहीद भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जन्म जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई।  निर्देशों के परिपालन में शिवपुरी जिला अध्यक्ष श्री मोहित अग्रवाल के निर्देशन में गांधी आश्रम शिवपुरी पर श्री राजीव गांधी जी का जन्म दिवस मनाया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा ने कहा कि
आप सभी  जानते हैं कि आधुनिक भारत के निर्माण में श्री राजीव गांधी जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है | संचार क्रांति के जनक, युवाओं को 18 वर्ष में मताधिकार  एवं महात्मा गांधी जी के रामराज्य के सपने को साकार करने के लिए पंचायती राज एवं स्थानीय निकायों में नियमित रूप से चुनाव कराने का प्रावधान किया एवं उन्होंने संविधान में संशोधन कर स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज में महिलाओं को आरक्षण का प्रावधान किया | सट्टा का विकेंद्रीकरण कर गांव के अंतिम छोर के व्यक्ति तक सत्ता की शक्ति को पहुंचाया। सांप्रदायिक सद्भाव एवं आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष करने के लिए उन्हें देश में ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय रूप से भी जाना जाता है उनके प्रधानमंत्री काल में देश के निर्माण में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई | आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के जन्म अवसर पर उनके जीवन पर प्रमुख रूप से, सर्वश्री पंडित श्रीप्रकाश शर्मा चंद्रकांत शर्मा मामा राजेश बिहारी पाठक अनिल शर्मा उत्साही एडवोकेट राजकुमार शाक्य शशि शर्मा द्वारा उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया |
आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की जन्म दिवस पर गांधी आश्रम में निम्न पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित हुए जिनमे सर्व श्री पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित  श्रीप्रकाश शर्मा  जी, चंद्रकांत शर्मा मामा, ओम प्रकाश शर्मा जोली, यशवंत झा, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष साजिद विद्यार्थी पूर्व पार्षद, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजू गुर्जर जिला उपाध्यक्ष संजय चतुर्वेदी साहब सिंह कुशवाह जिला प्रवक्ता एडवोकेट राजकुमार शाक्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता  रूप किशोर वशिष्ठ रामजीलाल कुशवाहा रामकुमार यादव अनिल शर्मा उत्साही राजेश बिहारी पाठक डॉ सुरेश गुप्ता गुरु जिला संगठन मंत्री राजकुमार बंसल महेश शर्मा के.के. शिवहरे अमृतलाल चौधरी  नलिन पंडित योगेश करारे  महिला जिला अध्यक्ष शशि शर्मा शिवपुरी ब्लॉक अध्यक्ष कल्पना सुनोरिया लक्ष्मी रावत सेवादल अध्यक्ष वीरेंद्र खटीक एनएसयूआई अध्यक्ष शांतनु कुशवाहा अजय राज शर्मा विजय चौकसे लक्षेंद्र शर्मा भूपेंद्र सिकरवार अशोक सगर नवीन शर्मा छुट्टन रामकुमार  दान्गी सुभाषपुरा ब्लॉक अध्यक्ष कालीचरण शर्मा राजीव पांडे चंद्रशेखर शर्मा अंकेश प्रजापति मोहन प्रसाद जाटव अमित पटेरिया सुखदेव जाटव अमित मौर्य लवकुश सेन मजबूत सिंह जाटव ब्रजमोहन धाकड़ प्रयाग जाटव रामकृपाल जाटव नितेश प्रजापति  प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129