शिवपुरी। भारत विकास परिषद की शाखा विवेकानंद के द्वारा झंडा वंदन कार्यक्रम राजेश्वरी रोड स्थित नालंदा एकेडमी पर रखा गया। इसमें भारत विकास परिषद के लगभग सभी सदस्यों ने परिवार सहित तथा नालंदा एकेडमी के विद्यार्थियों ने भागीदारी की।
झंडा वंदन शाखा विवेकानंद के अध्यक्ष अक्षत बंसल द्वारा दिया गया। शाखा विवेकानंद के सचिव श्री अखिल गोयल ने बताया कि आजादी का यह महापर्व हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन को भी बतलाता है। शाखा के कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह तोंगर द्वारा अंत में सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया गया। झंडा वंदन कार्यक्रम का समापन स्वल्पाहार व मिष्ठान वितरण के साथ किया गया।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें