शिवपुरी। लायंस क्लब शिवपुरी राइजर्स द्वारा स्वतंत्रता दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का संयुक्त उत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती स्नेह सिंघल जी (जिला कार्यवाहिका एवं विभाग प्रवासी कार्यकर्ता, राष्ट्र सेविका समिति – द्वितीय वर्ष शिक्षित), जो कि एक प्रसिद्ध सितारवादिका, भजन लेखिका, गायिका एवं भागवद कथा व्यास हैं, ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष लायन पुनीत गोयल, सचिव लायन सूरज बंसल एवं कोषाध्यक्ष लायन रमन गुप्ता उपस्थित रहे।
क्लब के एरिया लीडर एवं गाइडलाइन लायन गोपिंद्र जैन तथा चार्टर्ड प्रेजिडेंट लायन गौरव खंडेलवाल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम का सफल संयोजन लायन शिवम् अग्रवाल एवं लायन कपिल अग्रवाल ने किया, वहीं गेम्स संयोजक के रूप में लायनेस नैंसी अग्रवाल एवं लायनेस निधि गोयल ने बच्चों और महिलाओं के लिए मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। मंच संचालन लायन अनुज सर्राफ द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके पश्चात मंचीय कार्यक्रम आरंभ हुए। मुख्य अतिथि श्रीमती स्नेह सिंघल जी ने प्रेरणादायी भाषण के साथ एक सुंदर गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद अध्यक्ष लायन पुनीत गोयल का संबोधन एवं सचिव लायन सूरज बंसल का आभार प्रदर्शन हुआ।
संगीतमय वातावरण में श्री शांतनु जैन, आशीष समधिया एवं लायन अनुज सर्राफ ने मधुर प्रस्तुतियां दीं। तत्पश्चात बच्चों की प्रतियोगिताएं और लेडीज गेम्स आयोजित किए गए।
इस अवसर पर ग्रुप के सभी सम्माननीय सदस्यगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर कार्यक्रम को भव्यता और गरिमा प्रदान कर रहे थे।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें