Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_शेम_शेम: पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की ड्रीम थीम रोड का बुरा हाल, PHE का उफनता सीवर चैंबर, PWD को देखने की फिक्र नहीं, ग्वालियर बायपास पर मड़ीखेड़ा की लाइन बिछाने पेवर्स उखाड़कर भूली नपा, जनप्रतिनिधि उलझे आपस की जंग में, ना कोई देखने वाला ना कोई सुनने वाला, रेलिंग भी चोरी

गुरुवार, 7 अगस्त 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। दोस्तों वैसे तो इन दिनों शहर में नई और पुरानी सीवर के चेंबर कई जगह उफन रहे हैं। छतरी रोड, कोतवाली रोड, थीम रोड पर नई सीवर लाइन के चैंबरों से पानी निकल रहा है, ठीक इस थीम रोड के सीवर चैंबर की तरह जबकि अस्पताल चौराहे पर पुरानी लाइन के उफनते चैंबर की सुध धमाका न्यूज शिवपुरी और वार्ड 7 के पार्षद अरविंद की पहल पर PHE के ई ई शुभम अग्रवाल ने ले ली है लेकिन ज्यादातर हिस्सों में हालत खराब है। आपको याद ही होगा बाणगंगा के आगे बीते साल इसी तरह पानी निकलने से चैंबर डेमेज हुआ और निर्माण करवाना पड़ा था इस साल वह फिर डेमेज हो गया। इसी तरह शहर का ये नजारा है पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की ड्रीम थीम रोड़ कमलागंज, बाबू क्वार्टर मोड का जहां पिछले दो हफ्ते से सीवर चैंबर पानी उगल रहा है, न कोई देखा ने वाला है और न कोई सुनने वाला। सीवर चैंबरों की जिम्मेदार है PHE, थीम रोड PWD की है और मेंटिनेंस का ठेका नरक पालिका सोरी नगर पालिका पर है लेकिन न कोई देखने वाला, न किसी का इस ओर ध्यान है। जिससे एक ओर तो सड़क खराब हो रही है जिसमें जल रिसाव के कारण गड्ढे हो चुके है और जो बची है वह भी खराब हो रही है। वहीं दूसरी ओर पानी से आम लोगों को बहुत सी समस्या पैदा हो रही है, पानी के कारण कई दो पहिया वाहन चालक गिरकर गंभीर जख्मी भी हो चुके हैं। 
नपा की क्या तारीफ करें, मड़ीखेड़ा की लाइन बिछाने उखाड़ी थी पेर्वस लगाना भूली
नगर पालिका के पास थीम रोड का मेंटिनेंस है। लेकिन रक्षक ही भक्षक बनी हुई है। ग्वालियर बायपास पर सेलिब्रेशन मैरिज गार्डन की तरफ मड़ीखेड़ा की मुख्य लाइन नपा ने बदली थी। इसके लिए थीम रोड को डेमेज होने से बचाने के लिए किनारे पर जो पेबर टाइल्स लगवाई थी उन्हें उखाड़ दिया था जो बाद में ठीक वैसे ही लगनी हैं लेकिन आज तक नहीं लगाई हैं। जिससे थीम रोड डेमेज होने का खतरा है। इतना भी याद दिल दें कि जब कंसाना पेट्रोल पंप ने थीम रोड डेमेज न हो उसके लिए किनारे पर ठोस सीसी करवाई तो नपा हितेचि लेकर उसे नियम का पाठ पढ़ाने गई और जुर्माना किया लेकिन नपा पर जुर्माना कोई  करे? 
महाराज साहब, कलेक्टर साहब अधिकारियों को कहिए पहले नगर का पूरा भ्रमण करें फिर बैठे AC ऑफिस में
लोगों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कलेक्टर रवीन्द्र कुमार से अपील करते हुए कहा है कि PHE, PWD और नपा तीनों विभाग के अधिकारी अभी ज्वाइन हुए हैं इनकी गलती ज्यादा नहीं है, क्योंकि पुराने अधिकारियों लापरवाही बरती। नपा के छुट्टी गए सीएमओ इशांक धाकड़ जो शिवपुरी में पढ़े लिखे और अधिकारी बने उन्होंने कोठी से नपा चलाई जबकि शहर के प्रति प्रेम रखते हुए उसे नंबर एक पर लाना चाहिए था, अब लोग कहेंगे जब वो गए तब लिखा तो साहब अभी मेडिकल लीव पर हैं गए नहीं। खैर जनता का कहना है कि जब अधिकारी शहर की भौगोलिक स्थिति देखेंगे तब हो जनता का दर्द समझ आएगा। दूसरी बात वार्डों की सड़कें कराह रही हैं, ठेके लेकर निर्माण नहीं हुए कमलागंज की सुभाष कॉलोनी की सड़कें गांव से भी बदतर हैं भीषण गड्ढे हैं लेकिन सड़क नहीं बनी। ठीक यही हाल कई वार्डों की सड़कों के हैं जब अधिकारी जायेंगे तो काम भी अपने आप होने लगेंगे। किसी जन प्रतिनिधि के लिए मोहताज नहीं होना पड़ेगा। 
वार्ड 3 और वार्ड 7 के पार्षद से सीखिए बाकी पार्षदों
ये बात ठीक है कि वार्ड 7 के पार्षद नपाध्यक्ष के पाले में हैं और वार्ड 3 के पार्षद दीप्ति भानु दुबे तटस्थ लेकिन दोनों के लिए चुनौती तो है ही लेकिन पार्षद भानु दुबे अपने वार्ड में और पार्षद अरविंद ठाकुर लगातार अपने वार्ड में काम करवाते देखे जा रहे हैं। सोशल साइड पर काम की पोस्ट भी नजर आती है। बाकी पार्षद भी उनसे प्रेरणा लेकर जमीन पर उतरे जिससे जनता के कुछ काम हो सकें। उससे लिए वादे पूरे हो सकें। अपने स्वाभिमान और वर्चस्व की जंग जारी रखिए लेकिन वार्ड में प्रगति के प्रयास तो कीजिए। जनता का कहना है कि पांच साल का समय लंबा नहीं होता तीन तो निकल भी गया। 












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129