* विशेषज्ञ चिकित्सक उपचार करने पहुचगें ग्रामीण क्षेत्रों तक
शिवपुरी 15 सितम्बर 2025। लोक स्वास्थ्य एंव चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक 290 स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जायेगा । इन शिविरों में से 33 विशेष शिविरो में विशेषज्ञ चिकित्सक ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करेंगे। अभियान का शुभांरभ जिला केन्द्र पर मेघा स्वास्थ्य शिविर एवं ब्लड डोनेशन कैंप से होगा ।
मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जानकारी देते हुये बताया गया कि कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी के मागदर्शन में शिवपरी जिले में स्वस्थ्य नारी , सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत महिलाओं के स्वास्थ्य पर आधारित गतिविधियों का प्रतिदिन आयोजन किया जायेगा। यह गतिविधियॉ जिला स्तर से लेकर उपस्वास्थ्य केन्द्र तक संचालित होंगी। अभियान का व्यापक रूप से स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा भी प्रचार –प्रसार भी किया जावेगा। इस अभियान के अंतर्गत 290 स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र , प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एंव उप स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर किया जावेगा। इनमें से 33 शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी जिला स्तर से लगाई गई है। शेष शिविरों में विकासखण्ड स्तर से चिकित्सक जाकर स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करेंगे। इसकी व्यापक तैयारियॉ कर ली गई है। तथा तैयारियों की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है।
कहॉ –कहॉ विशेष स्वास्थ्य शिविर
क्र दिनांक कैंप स्थल
1 17.09.2025 जिला चिकित्सालय शिवपुरी , सीएचसी खनियाधाना
2 18.09.2025 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोलारस , सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरवर
3 19.09.2025 सामु.स्वा. केन्द्र पिछोर , प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दिनारा
4 20.09.2025 सामु.स्वा. केन्द्र बदरवास, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरसौद
5 21.09.2025 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गढ, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र झिरी
6 22.09.2025 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुहारी , प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अमोलपठा
7 23.09.2025 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बामौर कलां , प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मगरोनी
8 24.09.2025 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोड, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनहर
9 25.09.2025 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भौंती , प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुढेरी
10 26.09.2025 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खतौरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोहरी
11 27.09.2025 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रन्नौद ,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करैरा
12 28.09.2025 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अचरोनी , सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बैराड
13 29.09.2025 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खरैह , प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गाजीगढ
14 30.09.2025 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लुकवासा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतनवाडा
15 01.10.2025 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खरई, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छर्च
16 02.10.2025 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मनपुरा , प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुभाषपुरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तानपुर।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें