Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: सहायक प्राध्यापक भर्ती-2022 के चयनित अभ्यर्थियों ने नियुक्ति आदेश शीघ्र जारी करने की मांग की

सोमवार, 22 सितंबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक भर्ती-2022 के चयनित अभ्यर्थियों ने नियुक्ति आदेश शीघ्र जारी करने की मांग को लेकर शुक्रवार को कलेक्टर (शिवपुरी) को ज्ञापन सौंपा।
अभ्यर्थियों ने ज्ञापन में बताया कि 30 दिसम्बर 2022 को विभिन्न विषयों की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। परीक्षा प्रक्रिया के बाद लगभग डेढ़ वर्ष बीत जाने के बावजूद नियुक्ति आदेश अब तक जारी नहीं किए गए हैं। इससे अभ्यर्थियों में गहरी निराशा और आक्रोश है।
ज्ञापन में कहा गया कि शिक्षा विभाग द्वारा कई दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया सम्पन्न कराई जा चुकी है, फिर भी नियुक्ति आदेश लंबित हैं। चयनित अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में देरी से उनके भविष्य पर संकट खड़ा हो रहा है और वे बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं।
अभ्यर्थियों ने मांग की है कि शिक्षा विभाग शीघ्र ही नियुक्ति आदेश जारी कर चयनित उम्मीदवारों को राहत प्रदान करे। उनका कहना है कि शीघ्र नियुक्ति मिलने से न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा बल्कि उच्च शिक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129