Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: कै श्रीमंत माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि 30 सितंबर को सुबह 9 बजे दो बत्ती चौराहे पर मनाई जाएगी

सोमवार, 29 सितंबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
*कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया समारोह समिति द्वारा मनाई जाएगी पुण्यतिथि
शिवपुरी। हर वर्ष की भांति इस बार भी कै.माधवराव सिंधिया जी की पुण्यतिथि पूर्ण गरिमामय माहौल में शहर के चिंताहरण मंदिर के सामने स्थित दो बत्ती चौराहे पर मनाई जाएगी ।इस बार भी कै.माधवराव सिंधिया जी की पुण्यतिथि भव्यता पूर्वक मनाने का कार्य कै. श्रीमंत माधवराव सिंधिया समारोह समिति के द्वारा किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मन्नालाल कुशवाहा ने पत्रकारों को बताया की 30 सितंबर को शहर के चिंताहरण मंदिर के सामने स्थित दो बत्ती चौराहे पर कैलाश वासी महाराज माधवराव सिंधिया जी की प्रतिमा स्थल पर समिति की ओर से पुण्यतिथि का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें समस्त शहर वासियों सहित सभी जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्ध नागरिक गणों से पुण्यतिथि के मौके पर समारोह स्थल पर पहुंचने की अपील की गई है ।पूर्वनपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाहा ने बताया कि इस मौके पर सुबह 9:30 बजे सर्वप्रथम कैलाशवासी महाराज माधवराव सिंधिया जी की प्रतिमा स्थल पर दीप प्रज्वलन किया जाएगा इसके बाद माल्यार्पण कर उपस्थितजन श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे ।इस मौके पर  उपस्थित जनों द्वारा कैलाश वासी महाराज के स्मरण भी प्रस्तुत किए जाएंगे। उक्त समारोह में समस्त सहरवासियों से उपस्थित होकर श्रद्धांजलि की अपील करने वाले पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मन्नालाल कुशवाहा ने कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से भी सहपरिवार पुण्यतिथि के मौके पर पहुंचने की अपील की है। गौरतलब है कि समारोह समिति के अध्यक्ष मन्नालाल कुशवाहा द्वारा स्वर्गीय माधवराव सिंधिया जी की पुण्यतिथि का आयोजन प्रतिवर्ष दो बत्ती चौराहा स्थित उनके प्रतिमा स्थल पर किया जाता है। 
Jyotiraditya M Scindia 
Jyotiraditya Sindhiya Fans of Jyotiraditya Madhavrao Scindia 
#JyotiradityaMadhavraoScindia















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129