Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: पिछोर नगर परिषद कार्यालय में लोकायुक्त ग्वालियर का छापा, 30,000 की रिश्वत लेते दो कर्मचारियों को पकड़ा

गुरुवार, 4 सितंबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिले की पिछोर स्थित नगर परिषद कार्यालय में लोकायुक्त ग्वालियर ने 30,000 की रिश्वत लेते हुए दो कर्मचारियों को पकड़ा है। जिसमें एक कर्मचारी को फरियादी से 30,000 रुपए लेते लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा। फरियादी का कहना है कि कंप्यूटर प्रिंटर का मेरा भुगतान कई महीनो से नहीं किया जा रहा था। भुगतान के एवज में मुझसे 60,000 की मांग की गई थी। तब मैंने लोकायुक्त से शिकायत की थी आज पहली किस्त 30,000 दी गई और लोकायुक्त टीम ने नगर परिषद के कर्मचारी रामबाबू त्रिपाठी एवं दीपक सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129