दिनांक 25.09.2025 को पूर्वान्ह लगभग 11 से 11:15 के मध्य प्रार्थी की दुकान पर 2 महिलाएं ज्वैलरी खरीदने के बहाने आईं, उन्होंने प्रार्थी की दुकान में 20-25 मिनिट तक ज्वैलरी देखीं, उसी दौरान उन्होंने सोने की कान की बालियाँ (जिनका वजन 03 ग्राम है) चोरी कर लीं थीं, उसके बाद वह दोनों महिलाएं पसंद न आने की बात कहते हुए दुकान से चलीं गईं थीं।
उक्त दोनों महिलाओं के जाने के बाद प्रार्थी द्वारा एक अन्य ग्राहक को सामान दिखाया। लगभग 01 घण्टे बाद प्रार्थी ने जब सामान का वजन किया तो ज्ञात हुआ कि 03 ग्राम वजन कम था अर्थात सोने की कानों की बालियां नहीं थीं।
प्रार्थी द्वारा दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन किया तो ज्ञात हुआ कि उक्त दोनों महिलाओं द्वारा सोने की कानों की बालियों को चोरी किया गया है। महिलाओं द्वारा चोरी की गई कानों की बालियों की कीमत रू. 31,500/- (रू. इकत्तीस हजार पांच सौ मात्र) है।
यह कि प्रार्थी की दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज प्रार्थी के पास उपलब्ध है। दुकान से चोरी करने वाली महिलाओं के फोटोग्राफ आवेदन के साथ संलग्न हैं।
अनुरोध है कि दो महिलाओं द्वारा प्रार्थी की दुकान से ज्वैलरी खरीदने के बहाने सोने की कानों की बालियां चोरी कर लेने से प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही करने की कृपा करें जिससे चोरी किया गया सामान वापस मिल सके, प्रार्थी की क्षतिपूर्ति हो सके।















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें