SHIVPURI शिवपुरी। जिले में "शिवपुरी टेबल टेनिस एसोसिएशन" का अनवरत सफर 48 वर्ष पूरे कर चुका है। कुछ सुनील कुमार जैन ने जीवन को इस खेल के प्रति समर्पित कर दिया है। उनके अपने बेटे और बेटियां टेबिल टेनिस में नेशनल तक जौहर दिखा चुके हैं और न जाने कितने युवा, बच्चे, महिला, युवतियां उनकी अकादमी में खेल की बारीकियां सीखकर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं।
उनका नाम न सिर्फ शिवपुरी बल्कि प्रदेश में इज्जत से लिया जाता है। यही कारण था कि 48 वर्ष पूर्ण होने के इस खास अवसर पर शिवपुरी टेबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा शिव रिसोर्ट टोंगरा रोड शिवपुरी के भव्य, विशाल हॉल में 19 से 21 सितंबर तक एक ऐसी प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें प्रदेश के कई नामी खिलाड़ी शामिल हुए। ये अवसर था तृतीय मध्य प्रदेश राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का जो बहुत ही शानदार ढंग से संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में पूरे मध्य प्रदेश के जिन ढाई सौ से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया उनमें तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनुषा कुटुंबले, अदविका अग्रवाल व भव्या राव की उपस्थिति व उनके शानदार अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल को देखकर
शिवपुरी के खेल प्रेमी आश्चर्यचकित हो गए। जो भी किसी कारण से इस टूर्नामेंट को देखने के लिए नहीं आए उन्हें निश्चित रूप से अफसोस हो सकता है, क्योंकि ऐसा टूर्नामेंट शिवपुरी में दो-तीन साल में एक बार आयोजित होता है।

इन्हें मिला विजयी खिताब
मध्य प्रदेश राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग का खिताब इंदौर के अनुज सोनी ने व महिला वर्ग का किताब इंदौर की ही अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनुषा कुटुंबले ने जीत लिया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अदविका अग्रवाल ने इस प्रतियोगिता में दोहरी सफलता प्राप्त की। इस प्रतियोगिता का महत्वपूर्ण पुरुष एकल खिताब इंदौर के अनुज सोनी ने भोपाल के शिवम सोलंकी को 4—2 से हराकर जीत लिया। बॉयज अंडर-19 वर्ग में इंदौर के शौर्य भाग्या ने अबू बकर को 3—0 से अंडर—17 में अबू बकर ने मृदुल जोशी को 3—0 से अंडर—15 में मृदुल जोशी ने वंश चौहान को 3—0 से अंडर 13 में समीर सैयद ने साकार भार्गव को 3—0 से अंडर—11 में आरव कासट ने
साकार भार्गव को 3—1 से पराजित कर अपने—अपने वर्गों में विजयी होने का गौरव हासिल किया। मध्य प्रदेश की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनुषा कुटुंबले ने इंदौर की ही भव्या राव को 4—0 से हराकर महिला एकल में खिताब हासिल किया। यूथ अंडर-19 व 17 गर्ल्स वर्ग में अदविका अग्रवाल ने इंदौर की आराध्या राजपूत को 3—0 से मात दी लेकिन अंडर 15 वर्ग में अदविका को आराध्या से 3—2 से पराजय सहन करनी पड़ी। अंडर 13 वर्ग में जकिया सुल्तान ने इंदौर की सानवी सिंघल को 3—0 से तथा अंडर 11 वर्ग में अनिका माहेश्वरी ने भोपाल की खुशी बघेल को 3—0 से हराकर खिताब जीत लिया। अंडर—11 बॉयज वर्ग में शिवपुरी के संभव अरोरा व मोक्ष जैन क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने में सफल रहे। वहअंडर 15 गर्ल्स वर्ग में साक्षी कश्यप प्री—क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने में सफल रही। स्पर्धा का पुरस्कार वितरण मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष ओम सोनी जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। उन्होंने इस प्रतियोगिता की प्रशंसा करते हुए कहा, इस प्रतियोगिता में की गई सभी व्यवस्थाएं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में होने वाली व्यवस्था से किसी भी मायने में कम नहीं थी। इस अवसर पर जानकारी देते हुए संघ सचिव सुनील जैन ने बताया कि इस भव्य आयोजन का आयोजित करने में शिवपुरी टेबल टेनिस एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक लवलेश जैन, संरक्षक मनीष गुप्ता अध्यक्ष दिनेश वर्मा, शुभम नाहटा पूरी प्रतियोगिता को शानदार बनाने में जी जान से जुटे रहे। शिव रिसोर्ट के मालिक भगवती प्रसाद अग्रवाल एवं उनके सुपुत्र सुनील अग्रवाल {मोनू} ने इस प्रतियोगिता में आए खिलाड़ियों व सभी परिजनों का व आयोजन करने वाली पूरी टीम का विशेष रूप से पूर्ण समर्पण भाव से ध्यान रखा। (व्यवसाई एवं नक्षत्र गार्डन के संचालक लवलेश जैन का पूरा सहयोग सदैव शिवपुरी टेबिल टेनिस एसोशिएशन को मिलता था है। उन्होंने कोच सुनील जैन का स्वागत किया।)

इस प्रतियोगिता में स्मृति चिन्ह यशपाल सिंह रावत भूपेंद्र सिंह रावत {पडोरा} द्वारा प्रदान किए गए। इस प्रतियोगिता में विशेष सहयोग प्रवीण जैन, संजय सांखला, संजय कुशवाह, सर्वेश अरोरा, पंकज अरोरा, विक्की अरोरा, विमल जैन, कार्तिक जैन, एंबिशन कॉमर्स कोचिंग आदर्श नगर के संचालक विकुल कुमार जैन, अजय बिंदल, संजीव शर्मा, सागर कालरा व सुलभ अग्रवाल का पूर्ण सहयोग रहा। जिसके कारण यह प्रतियोगिता बहुत ही शानदार ढंग से संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में शिवपुरी के सभी पत्रकार बंधुओ ने उपस्थित होकर सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, साथ ही आयोजकों को भी प्रोत्साहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार मणिका शर्मा ने किया।

सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें