शिवपुरी/गुना। गुना शहर में शतरंज को बढ़ावा देने के लिए आर.के. मेमोरियल चेस अकेडमी शिवपुरी के तत्वाधान में नित नए प्रयास किए जा रहे हैं इसी क्रम में आगामी 5 अक्टूबर 2025 को मॉडर्न चिल्ड्रन हायर सेकेंडरी स्कूल सोनी कॉलोनी गुना में प्रथम इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन सचिव मनीषा अबेकस ने बताया कि सुबह 9:00 बजे प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। स्विस लीग आधारित 5 राउंड में खेली जाने वाली प्रतियोगिता का टाइम कंट्रोल 15+10 का होगा। सभी स्कूलों को इनविटेशन लेटर भेजे जा चुके हैं और अन्य जिलों को भी इस टूर्नामेंट में आमंत्रित किया गया है। उसमें प्रथम पांच प्रतियोगियों को अलग-अलग कैटेगरी के 40 से अधिक विजेताओं को जैसे अंडर-19,अंडर-15,अंडर-12 और अंडर-9 में गर्ल्स और बॉय में अलग-अलग प्रथम पांच प्रतियोगियों को ट्रॉफी ,मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। उसके अलावा यंगेस्ट गर्ल्स ,यंगेस्ट बॉय, बेस्ट डिसएबल, बेस्ट स्कूल को भी ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।चीफ आर्बिटर श्री पवन वशिष्ठ शिवपुरी को बनाया गया है और डिप्टी आर्बिटर की भूमिका श्री शंकर सिंह राठौर निभाएंगे। सभी प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। टूर्नामेंट की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर रखी गई है।















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें