Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: एसपी अमन सिंह की टीम ने चोरी की चांदी से ईंट बनाकर बेचने वाले सोनू कुशवाह को किया गिरफ्तार, शिवपुरी के बाजार में 7 लाख की चांदी की ईंट बेची, 7 किलो वजन की चार चांदी की ईंटें और धातु पिघलाने की मशीन जब्त

मंगलवार, 23 सितंबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। एसपी अमन सिंह की टीम ने एक ऐसे आरोपी को पकड़ा है जो चोरी की चांदी से ईंट बनाकर बेचता है। आरोपी सोनू कुशवाह को इसी तरह से ईंट नोचते गिरफ्तार किया गया है, शिवपुरी के बाजार में वह 7 लाख की चांदी की ईंट बेच रहा था जिसे पुलिस ने ईंट सहित पकड़ लिया। उसके पास से पुलिस ने 7 किलो वजन की चार चांदी की ईंटें और धातु पिघलाने की मशीन जब्त की है। आरोपी मूल रूप से अशोकनगर का रहने वाला है। 
जानकारी के अनुसार शिवपुरी के कोलारस थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को चोरी की चांदी से ईंट बनाकर बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 7 किलो वजन की चार चांदी की ईंटें और धातु पिघलाने की मशीन जब्त की है। जब्त सामान की कीमत लगभग 7 लाख रुपए आंकी गई है।
एसपी अमन सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी रवि चौहान को पडौरा चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान सूचना मिली थी। पूरनखेड़ी टोल के आगे एक संदिग्ध युवक सफेद प्लास्टिक के कट्टे के साथ वाहन की प्रतीक्षा कर रहा है। मौके पर जाकर पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली। कट्टे से धातु पिघलाने की मशीन और एक थैले में चार चांदी की ईंटें मिलीं।
पकड़े गए आरोपी की पहचान अशोकनगर जिले के त्रिलोकपुरी कॉलोनी निवासी सोनू (30) के रूप में हुई। वह कमल सिंह कुशवाह
का बेटा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस, 106, 35 (1) (ई) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस का मानना है कि आरोपी चोरी की चांदी को पिघलाकर ईंटें बनाने का काम करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर चोरी के स्रोत और संभावित गिरोह का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129