पचावली के पुराने पुल से आठ फीट ऊपर बह रहा पानी
हमारे रिपोर्टर साथी देवेंद्र भार्गव की माने तो इस समय पांचवली का पुराना पुल नदी में डूबा हुआ है। सिंध पुल से आठ फीट ऊपर बह रही है।
बिजली निर्माण में जुटी तीनों इकाइयां
इधर 60 मेगावाट की मड़ीखेड़ा बिजली परियोजना की बीस बीस मेगावॉट की तीन इकाइयों से बिजली निर्माण भी लगातार जारी है। इस बार अच्छी बारिश के चलते लगातार बिजली बनाई जा रही है वहीं डेम के गेट भी ज्यादातर खोलकर जल निकासी करनी पड़ी है। बिजली निर्माण के रस्ते से 135.42 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। अटल सागर डेम के प्रबंधक नवीन शाक्य ने लोगों से अपील की है कि सिंध नदी के वहाब इलाके से दूरी बनाकर रखें।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें