नेहा को इस तरह लगाई चपत
शिवपुरी के शिव कॉलोनी निवासी नेहा ने बताया कि वह 25 सितंबर की शाम करीब 5:30 बजे अपनी मां सुधा का एटीएम कार्ड लेकर गुरुद्वारा चौक स्थित एसबीआई एटीएम पर पैसे निकालने पहुंचीं। उन्होंने पहले 5 हजार रुपए निकाले। इसके बाद जब उन्होंने स्टेटमेंट देखने के लिए दोबारा कार्ड डाला, तो उनका एटीएम नीचे गिर गया। इस दौरान एटीएम में पहले से मौजूद सफेद शर्ट पहने एक युवक ने उन्हें कोई दूसरा कार्ड पकड़ा दिया और वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद पता चला कि उनकी मां के खाते से 35 हजार रुपए निकाल लिए गए हैं।
दूसरी घटना में भी बदला कार्ड
इसी दिन रात करीब 8 बजे झांसी तिराहा क्षेत्र के एसबीआई एटीएम पर रमेशचंद्र ओझा पैसे निकालने पहुंचे थे। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने चालाकी से उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और कुछ देर बाद उनके खाते से 25 हजार रुपए का ट्रांजैक्शन कर लिया गया।
साइबर सेल जुटी जांच में
उक्त दोनों पीड़ितों ने अपने बैंक स्टेटमेंट और घटनाक्रम के साथ एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच साइबर सेल को सौंपी है। अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।
गुरुद्वारा एटीएम पर रहें अलर्ट
लोगों की मानें तो अभी 15 दिन पहले राजाराम गौतम निवासी पटेल नगर शिवपुरी के ₹60000 गुरुद्वारा एटीएम एसबीआई से बुजुर्ग का एटीएम बदलकर पैसे निकाल लिए वहां पर कोई गिरोह सक्रिय है पुलिस को तत्काल प्रभाव से ध्यान देना चाहिए हालांकि इसकी शिकायत संबंधित थाने में की गई लेकिन उसका कोई परिणाम सामने नहीं आया यदि इस प्रकार से चला तो लोगों का बैंक के एटीएम से भरोसा खत्म हो जाएगा प्रशासन को शीघ्र कोई शख्स कदम उठाना चाहिए वहां पर सक्रिय रैकेट पुलिस प्रशासन को चुनौती दे रहा है।
नागरिकों को सावधानी बरतने की अपील
* पुलिस और बैंक अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि एटीएम से लेनदेन के दौरान सतर्क रहें और किसी अजनबी से मदद न लें।
*एटीएम के अंदर यानी मशीन सेक्शन में किसी की मौजूदगी देखें तो उन्हें बाहर जाने को बोलें। ये ठग हो सकते हैं। अक्सर इसी तरह से कई लोगों के कार्ड बदलकर खाते खाली किए जा चुके हैं।
* ऐसी घटनाओं से बचने के लिए बैंक और साइबर सेल समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चला रहे हैं। वाबजूद इसके लोग लापरवाही करते हैं।















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें