शिवपुरी। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) जिला शिवपुरी इकाई द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीएसटी की दरों को कम किया है। इसको लेकर केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के मार्गदर्शन में जीएसटी के बदलाव और सरलीकरण पर परिचर्चा आयोजित की गई। उद्योगपति एवं व्यापारियों को संबोधित करते हुए कैट म.प्र. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं ग्वालियर संभाग प्रभारी पवन जैन ने कहा कि हम भारत सरकार, विशेषकर माननीय प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने दीपावली गिफ्ट के रूप में जीएसटी की दरों को न केवल 18 एवं 5 प्रतिशत कर दिया है बल्कि जो चीजें पहले 12 प्रतिशत में थीं अब 5 प्रतिशत में रह गई हैं। केवल अत्याधुनिक सुविधाओं की वस्तुओं पर 18 प्रतिशत जीएसटी है। श्री जैन ने परिचर्चा को संबोधित करते हुए कहा कि कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीन खंडेलवाल जी का स्पष्ट निर्देश है कि हम जीएसटी के नाम पर किसी व्यापारी या उद्योगपति को प्रताड़ित नहीं होने देंगे। व्यापारी सरलीकरण से व्यापार करे और शिवपुरी के विकास में सहभागी करें। स्वदेशी उत्पादों को अपनी दुकानों में बेचे और उपभोक्ताओं को स्वदेशी उत्पाद अपने के लिए प्रेरित करें स्थानीय उत्पादों को प्रमोट करें और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लक्ष्य में अपना योगदान दें कार्यक्रम में cait के अध्यक्ष श्री गंगाधर गोयल, महासचिव श्री सौरभ सांखला, कोषाध्यक्ष पारस जैन, कैट कोलारस अध्यक्ष सुनील जैन उपाध्यक्ष गोपेंद्र जैन, रविंद्र गोयल , गिरीश जैन, विवेक अग्रवाल ,नरेंद्र जैन भोला एवं शिवपुरी के प्रतिष्ठित व्यापारियों ने भाग लिया।















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें