देहरादून। MP सरकार की पूर्व कैबिनेट खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा है कि श्रद्धेय स्वामी असीमात्मानंद जी के मार्गदर्शन में रामकृष्ण आश्रम द्वारा संचालित विवेकानंद नेत्रालय, देहरादून वास्तव में मानव सेवा का अद्भुत केंद्र है। आज के व्यावसायिक चिकित्सा युग में जहां इलाज अक्सर महज लेन-देन बनकर रह गया है, वहां इस नेत्रालय को देखकर आत्मा संतुष्ट हो जाती है। यह अस्पताल सेवा, समर्पण और करुणा का जीवंत उदाहरण है। यहां का वातावरण स्वच्छ और सौम्य है और प्रत्येक मरीज के प्रति आत्मीयता व संवेदना झलकती है। ग्लूकोमा और रेटिनल विशेषज्ञ डॉ. मानसी पोखरियाल और डॉ. वजिन्दर की सरलता, विनम्रता और निष्ठा ने मन को गहराई से छू लिया। रोगियों के प्रति उनका व्यवहार हमें यह अनुभव कराता है कि सच्चा डॉक्टर वही है जो इलाज के साथ-साथ अपनापन भी दे।
विवेकानंद नेत्रालय केवल नेत्र चिकित्सा का संस्थान नहीं, बल्कि यह “चिकित्सा तीर्थ” है, जहाँ सेवा को धर्म और करुणा को साधना मानकर परमार्थ का कार्य किया जा रहा है। इस पुण्य कार्य के लिए रामकृष्ण आश्रम परिवार और प्रबंधन को हृदय से साधुवाद और धन्यवाद।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें