शिवपुरी 22 सितम्बर 2025। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का स्कूल, आंगनवाडी केन्द्र सहित स्वास्थ्य संस्थाओं पर जनप्रतिनिधियों ने पेट के कीडे मारने की गोली एल्वेडाजॉल खिलाकर शुभारंभ किया। अभियान के तहत जिले में 6 लाख बच्चों को कृमि नाशक गोली खिलाए जाने का लक्ष्य है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 23 सितम्बर 2025 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल, आंगनवाडी सहित स्वास्थ्य संस्थाओं पर बच्चों एवं बडों को कृमि नाशक गोली एल्वेंडाजॉल खिलाए जाने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के परिपालन में शिवपुरी जिले में स्कूल व आंगनवाडी केन्द्रों पर जन प्रतिनिधियों द्वारा बच्चों को गोली खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के तहत स्कूल आंगनवाडी में दर्ज 6 लाख बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य है। यह लक्ष्य दिनांक 26 सितम्बर 2025 तक मॉपअप राउड के माध्यम से पूर्ण किया जावेगा।
आज सपन्न हुए शुभारंभ कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक जबाहर कालोनी में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा ने जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ आशीष व्यास एवं स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक व स्टाफ की उपस्थिति में स्कूली बच्चों को एल्वेंडाजॉल दी गोली खिलाई वहीं विकासखंड करैरा के वार्ड क्र 10 में स्थित आंगनवाडी केन्द्र पर विधायक प्रतिनिधि पवन निगोती ने सीबीएमओ डॉ रोहित भदकारिया एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति में बच्चों को गोली खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। नरबर विकासखंड के ग्राम निजामपुर में स्थित प्राथमिक शाला मगरौनी में कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पूर्व जनपद अध्यक्ष मुकेश खटीक ने अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीबीएमओ डॉ एलडी शर्मा, बीसीएम सोनू जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि व स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे। पिछोर विकासखंड में विधायक प्रतिनिधि गौरव मिश्रा ने वीएमओ डॉ संजीव वर्मा एवं महिला बाल विकास विभाग के स्टाफ व स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपस्थिती में अभियान का शुभारंभ किया।
जन प्रतिनिधियों ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि एल्वेंडाजॉल गोली के काई साईड इफेक्ट नही है। इससे पेट के कीडे मरते है। पेट साफ होते समय दर्द की समस्या से निजाद मिलती है। मुंह से सोते समय लार नही बहती है। लेकिन फिर भी गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को गोली न खिलाई जानी चाहिए। इनके अतिरिक्त इस गोली का निर्धारित मात्रा के अनुसार सभी सेवन करना ही उचित है।
भूले नही एल्वेंडाजॉल गोली खाने का तरीका व मात्रा ध्यान रखें
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ आशीष व्यास ने जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों एवं कर्मचारियों को बताया कि जानकारी किसी को बताना न भूलें कि 1 बर्ष से 2 बर्ष तक के बच्चों को आधा गोली पीस कर साफ पानी के साथ खिलाना है वहीं 2 बर्ष से 3 बर्ष के बच्चों को 1 गोली पीस कर साफ पानी से वहीं 4 बर्ष से 49 बर्ष तक के बच्चे, महिला-पुरूष 1 गोली चबाकर खाएं।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें