शिवपुरी। प्राईवेट स्कूल एसोसिएन जिला शिवपुरी के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र जैन जिला एवं नगर अध्यक्ष लखन अवस्थी जिला ने संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र अरेरा हिल्स, भोपाल के नाम का ज्ञापन जिला परियोजना अधिकारी जिला शिवपुरी को बीते रोज भेंट किया। जिसमें वर्ष 2023-24 की फीस प्रतिपूर्ति के संबंध में उल्लेख किया है।
उपरोक्त विषयांतर्गत उन्होंने लिखा है कि प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत अध्ययनरत् विद्यार्थियों को प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाता है जिसकी फीस प्रतिपूर्ति आपके द्वारा सत्र के अंत अप्रैल माह में किया जाने का निर्णय लिया गया था लेकिन आज दिनांक तक फीस प्रतिपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे विद्यालयों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। जिस कारण शाला संचालन की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित नहीं हो पा रही है। आपके विभाग द्वारा समय पर फीस प्रतिपूर्ति नहीं होने से विद्यालय संचालकों को आर्थिक के साथ मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है इसलिए प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने मजबूर होकर यह निर्णय लिया कि दिनांक 30.09.2025 तक फीस प्रतिपूर्ति नहीं होती है तो शिवपुरी जिले के संपूर्ण आरटीई में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कक्षा में बैठने की अनुमति नहीं देंगे। जिसकी संपूर्ण जबावदारी शासन प्रशासन की होगी।
प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन म.प्र. मांग करता है कि यदि 30 सितम्बर 2025 तक फीस प्रतिपूर्ति नहीं हुई तो हम 01 अक्टूबर 2025 से इन बच्चों को पढ़ाने में असमर्थ होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेोदारी आपकी होगी।















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें