#धमाका_न्यूज: गांधी कॉलोनी में नवरात्रि महोत्सव की धूम, शक्ति की भक्ति में डूबे श्रद्धालु, आकर्षण का केन्द्र बना पाण्डाल
शिवपुरी। यूं तो इन दिनों पूरा जिला ही मां दुर्गा की आराधना में लीन है। कई स्थानों पर मां के दरबार सजे हुए हैं। इसी क्रम में शहर की पॉश कॉलोनी में शुमार गांधी कॉलोनी भी इन दिनों शक्ति की भक्ति में डूबी हुई है। यहां के लोग हर साल की तरह इस बार भी जोरशोर से नवरात्रि महोत्सव मना रहे हैं। गांधी कॉलोनी तिकोनिया पार्क मित्रमण्डल द्वारा मां दुर्गा का आकर्षक पाण्डाल सजाया गया है। जहां मां की मनोहारी मूर्ति भक्तों की आराधना का केन्द्र बनी हुई है। पाण्डाल के अलावा मुख्य मार्ग से पाण्डाल तक के रास्ते को भी आकर्षक द्वार व विद्युत सज्जा कर सजाया गया है। पाण्डाल पर प्रतिदिन सुबह 7.30 बजे व शाम को 8.30 बजे कॉलोनी वासी सहित आसपास से श्रद्धालूगण मां की आरती में शामिल हो रहे हैं।आरती उपरांत प्रसाद वितरण किया जाता है।इसके अलावा प्रतिदिन यहां अलग-अलग धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। मंगलवार को यहां सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया तो वहीं 27 सितम्बर को बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। आयोजन समिति द्वारा प्रतिदिन आरती के दौरान महिलाओं के लिए ड्रेसकोड भी सुझाया गया है जिसमें पूजा अर्चना के दौरान महिलाएं कभी लाल तो कभी अन्य रंग की साड़ी व परिधान पहनकर पहुंच रही हैं। यहां आयोजित होने वाली आरती में प्रतिदिन सैंकड़ोंं की संख्या में भक्त शामिल हो रहे हैं।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें