Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: ट्रैफिक पुलिस ने की आज कारवाई, थीम रोड से हटवाए ट्रेक्टर ट्रॉली, हवाई पट्टी से रेत के डंपर और ट्रक, देखिए video

गुरुवार, 4 सितंबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। यातायात पुलिस द्वारा आज गुरुवार को नगर में आए दिन हो रही दुर्घटनाओं और जाम लगने के हालातों को देखते हुए सख्त कदम उठाया गया। ट्रैफिक प्रभारी रणवीर सिंह यादव टीम के साथ थीम रोड पर पहुंचे। यहां आज एचडीएफसी बैंक और वीर सावरकर पार्क
के सामने लगने वाले ट्रैक्टरों को वहां से हटाकर झांसी तिराहे के पास शिफ्ट कराया।
हवाई पट्टी पर फिर खड़े मिले रेत के डंपर ट्रक हटवाए, दी चेतावनी
हवाई पट्टी इलाके में सड़क पर लगने वाले रेत, गिट्टी के ट्रकों को समझाइश देकर मंडी में शिफ्ट कराया गया। जनता का कहना है कि यातायात
पुलिस को नियमित रूप से यहां निगरानी करनी होगी जिससे समस्या का स्थाई निदान हो सके।













 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129