शिवपुरी। विजयदशमी पर्व 2 अक्टूबर को नगर के प्रमुख मार्गों से संघ का पथ संचलन निकाला गया। इसी क्रम में 3 अक्टूबर को कोलारस खंड के पचावली मंडल का पथ संचलन निकाला जाएगा। आज शिवपुरी शहर में आर्य समाज बस्ती, मनियर बस्ती और जल मंदिर बस्ती का पथ संचलन निकाला गया।
विदित रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस विजयदशमी पर अपना शताब्दी वर्ष पूरा कर रहा है। इस वर्ष संघ ने पूरे साल के लिए विभिन्न कार्यक्रम तय किए हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा दशहरे के दिन पथ संचलन का आयोजन किया गया। (देखिए video)
शिवपुरी शहर में आर्य समाज बस्ती का पथ संचलन, मनियर बस्ती का पथ संचलन और जल मंदिर बस्ती का पथ संचलन निकाला गया जो प्रात: 7:30 बजे से प्रारंभ हुआ। जिसमें 1000 से अधिक संख्या में गणवेश धारी स्वयं सेवक कतारबद्ध होकर (देखिए video)
समापन स्थल पर पहुंचे। इस दौरान जगह जगह राष्ट्रीय स्वयं सेवकों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में कैलाश अग्रवाल जी एवं मुख्यवक्ता विभाग प्रचारक मनु जैन जी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा

हिन्दव: सोदरा: सर्वे, न हिंदू पतितो भवेत् |
मम दीक्षा धर्म रक्षा, मम मंत्र समानता ||
अर्थात
सब हिंदू भारत माता की संतान होने से सहोदर है इसलिए कोई हिंदू पतित नहीं हो सकता है हमने "समानता" का मंत्र लेकर "धर्मरक्षा" की दीक्षा ली है शताब्दी वर्ष के दौरान इसी क्रम में 3 अक्टूबर को कोलारस खंड के पचावली मंडल का पथ संचलन निकाला जाएगा।

सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें