Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका_हैप्पी_दशहरा: "अहंकार आज होगा खाक", "सिद्धेश्वर" और "काली माई" के साथ "गांधी पार्क" में होगा "रावण" के पुतलों का "दहन"

गुरुवार, 2 अक्टूबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। सदियों से बुराई पर अच्छाई के प्रतीक माने जाने वाले दशहरा पर्व की आप सभी पाठकों को हृदय की गहराइयों से शुभकामनाएं। दो अक्टूबर को अहंकार खाक होगा। इसके लिए श्री सिदेश्वर मैदान, काली माई के पास, गांधी पार्क में रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। मौसम साफ रहा तो परंपरा अनुसार पुतले फूंके जाएंगे। 
पंजाबी परिषद के चल समारोह का बदला रूट 
सालों से नगर के जिस रास्ते से पंजाबी परिषद का चल समारोह निकाला जाता था इस बार उसे बदला गया है। महिलाओं और बुजुर्गों की परेशानी को देखते हुए अब न्यू ब्लॉक आनद पर ट्रस्ट से चल समारोह शुरू होगा जो धर्मशाला रोड से निकलते हुए गांधी चौक, माधव चौक से सिद्धेश्वर जाएगा। जहां रावण के पुतले को फूंका जाएगा। 
नरसिंह मंदिर उत्सव समिति का काली माई पर रावण दहन
शहर के टेकरी रोड स्थित नरसिंह मंदिर उत्सव समिति की ओर से काली माई परिसर झांसी रोड पर रावण दहन होगा। चल समारोह बाजार से गांधी चौक से  होते हुए काली माई जाएगा। 
गांधी पार्क मैदान में भी जलेगा रावण
शहर के गांधी पार्क में भी मानव वेलफेयर मां अम्बे एसोशिएशन के बैनरतले रावण का पुतला फूंका जाएगा। 















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129