Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: सेवा सप्ताह सेवांकुर, लायंस क्लब शिवपुरी साउथ ने भोजन प्रसादी वितरण कर की अन्नपूर्णा सेवा

गुरुवार, 9 अक्टूबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। समाजसेवी संस्था लायंस क्लब शिवपुरी साउथ के द्वारा मनाए जा रहे सेवा सप्ताह सेवांकुर के तहत गुरुवार को अन्नपूर्णा सेवा के रूप में स्टाल लगाकर भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य को मुख्य रूप से संस्था के द्वारा जरूरतमंदों की सेवा कार्य के रूप जिला अस्पताल के सामने स्टाल लगाकर मरीजों के तीमारदार एवं राह से गुजरने वाले राहगीरों को अन्नपूर्णा सेवा के तहत सभी लोगों को पूड़ी सब्जी का वितरण किया गया। अन्नपूर्णा सेवा के रूप में की गिनीज सेवा में 1000 से अधिक लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। लायंस क्लब शिवपुरी साउथ के सेवा सप्ताह सेवांकुर में की गई इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से संस्था के रीजन चेयरपर्सन इंजी.पवन जैन (पीएस), रीजन सेकेट्री एड. पारस जैन के साथ लायंस क्लब शिवपुरी साउथ अध्यक्ष लायन सुनील जैन, सचिव विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष महेश गुप्ता एवं सेवांकुर सेवा सप्ताह के इस कार्यक्रम में क्लब कॉर्डिनेटर रवि गोयल, जितेंद्र राणा, पवन जैन (नरवर) एवं , निर्मल बंसल, रविन्द्र गोयल, मयंक भार्गव, गंगाधर गोयल, राजेंद्र शिवहरे, संजीव जैन, सतीश अग्रवाल, संदीप वर्मा, सौरभ सांखला, आलोक गुप्ता, हेमंत नागपाल, मुकेश शुक्ला, पवन शर्मा, विनय गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, गिरीश जैन, संजय अग्रवाल, पंकज जैन, अर्पित बंसल एवं मातृ शक्ति के रूप में श्रीमती निशा गुप्ता, श्रीमती सुमति बंसल, संगीता जैन, रुचि जैन, वर्षा जैन, बबीता अग्रवाल, कविता
गुप्ता, मीरा गोयल, प्रगति जैन, अलका जैन, ऋतु गोयल, ऊषा मंगल, ऋचा गुप्ता, डॉली बंसल, आरती शुक्ला, प्रीति अग्रवाल एवं मेघा जैन आदि उपस्थित रही। कार्यक्रम समापन पर आभार प्रदर्शन संस्था सचिव विवेक अग्रवाल के द्वारा व्यक्त किया गया।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129