आज 12 नवम्बर को सजेगा टकनेरी में भैरव दरबार
श्री भैरवाष्टमी पर होगा आयोजन
दिनांक 12 नवंबर 2025 बुधवार को तकनेरी स्थित श्री भैरव मंदिर पर श्री भैरव अष्टमी के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री भैरव पूजन का आयोजन किया गया है। पं श्री रामचन्द्र शास्त्री उज्जैन के निर्देशन में कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 11:00 बजे श्री भैरव पूजा एवं भैरव अष्टक पाठ,दोपहर 2:00 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ,शाम 6:00 बजे हर हर महादेव उद्घोष एवं सायं 6:15 पर महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन समिति की ओर से डॉ.जयमंडल सिंह यादव, एडवोकेट अनिल सिल्वरी (हैदराबाद),विकास शर्मा, अभिषेक पाराशर (दिल्ली), जितेंद्र यादव (लखनऊ), गिरिजा शंकर उपाध्याय (ग्वालियर) डॉ.हरवीर सिंह रघुवंशी (अशोकनगर),संदीप यादव( गुड़गांव ) की ओर से सभी भक्तगणों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की गई है.
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें