शिवपुरी। शहर में शतरंज को बढ़ावा देने के लिए आर.के. मेमोरियल चेस अकेडमी शिवपुरी द्वारा नित नए प्रयास किए जा रहे हैं इसी क्रम में आगामी 23 नवंबर 2025 को नारायण ई-टेक्नो स्कूल गुना बाईपास रोड पर थर्ड इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन सचिव पवन वशिष्ठ ने बताया कि सुबह 9:30 बजे प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। स्विस लीग आधारित 5 राउंड में खेली जाने वाली प्रतियोगिता का टाइम कंट्रोल 15+10 का होगा। उसमें प्रथम तीन प्रतियोगियों को अलग-अलग कैटेगरी अंडर-19,अंडर-15,अंडर-12,अंडर-9 में गर्ल्स और बॉय में अलग-अलग प्रतियोगियों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए जाएंगे। उसके अलावा यंगेस्ट गर्ल्स ,यंगेस्ट बॉय, बेस्ट डिसएबल, बेस्ट स्कूल को भी ट्रॉफी सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे । चीफ आर्बिटर श्री राजेश द्विवेदी स्टेट आर्बिटर ग्वालियर और डिप्टी आर्बिटर की भूमिका श्री जितेंद्र धाकड़ निभाएंगे।सभी प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र और मेडल वितरित किए जाएंगे। टूर्नामेंट की अंतिम तिथि 21 नवंबर रखी गई है। और अधिक जानकारी के लिए एकेडमी संचालक महाराणा प्रताप कॉलोनी पर संपर्क कर सकते हैं।















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें