शिवपुरी। देश के महान संत बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी की शिवपुरी शहर में 24 नवंबर से 30 नवंबर तक श्रीमद भागवत कथा होगी।
23 को कलश यात्रा निकलेगी। इसके पूर्व आयोजन स्थल झांसी रोड हवाई पट्टी के पीछे शिवपुरी पर आज 3 नवंबर की सुबह भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें कथा आयोजक कपिल मोटर्स परिवार के सदस्य, नगरवासी राजनीति से जुड़े लोगों के साथ महिलाएं शामिल हुईं। भूमिपूजन के उपरांत कन्या भोजन कराया गया। जिसके बाद कपिल गुप्ता ने मीडिया को आयोजन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कथा का सौभाग्य उन्हें गुरुजी की कृपा से मिला है लेकिन ये कथा शिवपुरी के निवासियों की है।जिसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि एक समय जब मेरी तबियत खराब हुई तब पिताजी ने इक्छा प्रकट की थी। उसी क्रम में कथा होने जा रही है। इसके आयोजन की अर्थ व्यवस्था हमारे माता पिता ने की है लेकिन कथा सफल होने के लिए हम आप सभी नगर के लोगों से तन मन का सहयोग चाहते हैं। मीडिया साथियों से भी सहयोग की अपील है। कार्यक्रम में कोलारस के विधायक महेंद्र सिंह यादव, जिप अध्यक्ष नेहा यादव, पूर्व विधायक माखनलाल जी राठौर, महेंद्र गोयल, ललित गोयल, लवलेश जैन, एडवोकेट संजीव बिलगैया, लखन अवस्थी, मुकेश चौहान, गिर्राज शर्मा, मुन्नालाल कुशवाह, पत्रकार विपिन शुक्ला मामा, ऋषि शर्मा सहित नगर के अनेक लोग शामिल हुए। अंत में सभी को अन्नकूट प्रसादी सेवन करवाई गई।
23 को नगर में निकलेगी कलश यात्रा
24 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक कथा होगी। जिसके पूर्व कलश यात्रा 23 नवंबर 2025 को प्रातः 08 बजे से माँ राज राजेश्वरी मंदिर से प्रारम्भ होकर कथा स्थल, नर्सरी ग्राउण्ड, हवाई पट्टी के पीछे, झांसी रोड, शिवपुरी, के लिए प्रस्थान करेगी। आप सभी शहरवासी इस आयोजन में सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। आइये हम सब जिला बासी कथा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर धर्म लाभ प्राप्त करें।















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें