(देखिए किस तरह कार सवार ने चुराया अखबार)
दरअसल एडवोकेट संजीव बिलगैया का नगर की महाराणा प्रताप कॉलोनी महल रोड शिवपुरी में लॉ कार्यालय है और वे ऊपर हिस्से में निवास करते है। आज दिनांक 12.11.2025 को सुबह 9:50 पर अपने लॉ चैम्बर में जब वे एडवोकेट गजेंद्र यादव से चर्चा कर रहे थे। तभी सुबह 9:55 के करीब एक कार मारूती नम्बर एम.पी. 07/सी.ई./6239 आकर रूकी और प्रार्थी की रैलिंग के अंदर रखे अखबार को उठाने का लगा। जैसे ही एडवोकेट संजीव बिलगैया ने देखा तो बाहर निकले और उस व्यक्ति से कहा कि आप अखबार चोरी करके क्यों ले जा रहे हो तो भी उक्त व्यक्तिने बात अनसुनी करते हुये कार में बैठा और भाग गया है। एडवोकेट संजीव बिलगैया का कहना है कि चलो आज तो अखबार की बात है लेकिन कल को उक्त व्यक्ति द्वारा कभी भी दुर्घटना कारित करने की सभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है ऐसी स्थिति में उक्त आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किया जाना न्यायोचित है। उक्त घटना का सी.सी.टी.व्ही. फुटेज भी मौजूद है जिसमें आरोपी ने घटना कारित की है। घटना के समय प्रार्थी के चैंबर गजेन्द्र सिंह यादव एडवोकेट मौजूद थे जिन्होने यह घटना देखी अतः पुलिस उक्त अखबार चोरी करने वाले आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करें।















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें