शिवपुरी, 01 दिसम्बर 2025। अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय गीता महोत्सव कार्यक्रम गांधी पार्क स्थित मानस भवन में भव्यता के साथ मनाया गया। श्रीमद्भागवत गीता के 15वें अध्याय का सस्वर सामूहिक पाठ आचार्यों एवं महात्माओं की उपस्थिति में कराया गया। इस दौरान शंखनाथ, स्वस्तीवाचन, गीता पाठ के उद्देश्य, आशीष वचन किया गया।
सर्वप्रथम आचार्यों एवं महात्माओं की उपस्थिति में जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला,पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला प्रभारी रामलखन मुड़ौतिया, जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव, डीपीसी दफेदार सिंहसिकरवार, डूडा के जिला अधिकारी सौरभ गोड, जिला योजना अधिकारी रोहिनी अवस्थी, भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, कृष्णाकुशवाह, सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर, अमित भार्गव, परशुराम कल्याण बोर्ड के संरक्षक राधेश्याम मुड़ौतिया, जिला महिला अध्यक्ष मीना दुबे, ग्रामीण अध्यक्ष विजय लक्ष्मी मुड़ौतिया, कु.मणिका शर्मा, अभिषेक दुबे, सुतोष शर्मा, गीता प्रतिष्ठानम के ओमप्रकाश शिवहरे, सुनील भार्गव, आचार्य नरोत्तम शर्मा, राधा बल्लभ शुक्ला, ओम प्रकाश समाधिया, डॉ.बासुदेब पाठक, कुलदीप शर्मा, परमानंदशर्मा, अनिल करसौरिया, सुनील उपाध्याय, भूपेन्द्र शर्मा, कौशल गौतम, राज कुमार शर्मा, कैलाश स्वभाव, पुरूषोत्तम गोतम, महात्माओं सहित अन्य जनप्रतिनिधि, स्कूलों के छात्र-छात्राएं, प्राचार्य, शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं गीता ग्रंथ की पूजा कर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। आचार्य एवं महात्माओं का शॅल, श्रीफल से सम्मानित किया गया।
आचार्य नरोत्तम शर्मा द्वारा गीता महाम्य की संक्षिप्तव्याख्या की गई। इस्कोन के प्रतिनिधियों द्वारा हरे राम हरे कृष्णा का कीर्तन किया गया। पुरूषोत्तम गौतम एवं बासुदेव पाठक द्वारा गीता ग्रंथ पर विचार व्यक्त किए गए। 15वें अध्याय का सस्वर सामूहिक पाठ कर आरती के उपरांत पुष्पांजलि कार्यक्रम उपरांत उपस्थित छात्र-छात्राओं को प्रसाद का वितरण कर कार्यक्रम संपन्न हुआ। आभार अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालक गिरीश मिश्रा एवं हेमलता चौधरी के द्वारा किया गया।
गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में ‘माधव दर्शनम्’’, ‘‘श्रीमद्भागवत पुराण’’ एवं ‘‘भगवान श्रीकृष्ण के जीवन’’ पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का अतिथियों और विद्यार्थियों तथा गीता प्रेमियों ने अवलोकन किया।
पिछोर के उत्कृष्ट स्कूल में हुआ आयोजन
गीता जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश शासन एवं विश्व गीता प्रतिष्ठानम के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव पिछोर नगर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया जिसमें पांच सौ से अधिक स्कूली छात्र छात्राओं ने एक साथ गीता का गायन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पिछोर एसडीएम श्रीमती ममता शाक्य उपस्थिति रही वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता सियाशरण महाराज ने की। अन्य मंचासीन अतिथियों में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता, बीआरसीसी सुरेश गुप्ता, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य गंधर्व सिंह जाटव, अशासकीय विद्यालयों केप्राचार्य एवं विश्व गीता प्रतिष्ठानम के वीरेंद्र शर्मा, नरेन्द्र गुप्ता, महेश शर्मा, बलराम जोशी, रामप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती के पूजन और अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया तत्पश्चात गीत गायनअनुगायन, शंखनाद, विश्वगीत प्रतिष्ठानम के स्वाध्याय प्रमुख वीरेंद्र शर्मा ने कराया। इस क्रम में छात्र नितिन मिश्रा एवं ओम मिश्रा द्वारा स्वस्ति वाचन कराया गया। इसके पश्चात प्रेरणा गीत तथा "ब्रह्म नाद से गीता महात्यम तक का" अनुगायन किया गया तथा श्रीमद्भगवद्गीता के पंद्रहवें अध्याय का सामूहिक अनुगायन किया गया।
विश्वगीता प्रतिष्ठानम के सह संयोजक नरेंद्र गुप्ता ने पंद्रहवें अध्याय को कंठस्थ सुनाया साथ ही संगठन के माध्यम से ईश्वर से जुड़ने का आग्रह किया। उक्त अध्याय की संक्षिप्त व्याख्या अतिथि के रूप में उपस्थित सेवा निवृत्त प्राचार्य जयराम शर्मा ने की। इस कार्यक्रम के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर वीरेंद्र शर्मा ने प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष के उद्बोधन के पश्चात उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य गंधर्व सिंह जाटव ने आभार व्यक्त किया। अंत में गीता जी की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर नगर के समस्त विद्यालयों के छात्र-छात्रा, शिक्षक, एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आशीष वर्मा द्वारा किया गया।
बैराड में गीता जयंती का हुआ भव्य आयोजन
शिवपुरी जिले के बैराड नगर में स्थानीय संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विश्व गीता प्रतिष्ठान के तहत बैराड नगर में भगवान श्रीकृष्णा व सरस्वती माता की पूजा अर्चना के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ.तुलाराम यादव, संयोजक विश्व गीता प्रतिष्ठान व सदस्य के रूप में वीरेन्द्र गुप्ता संचालक राइजिंग पब्लिक स्कूल उपस्थित थे। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार भगवती सिंगल, डॉ. जनवेद वर्मा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल प्राचार्य दिनेश यादव ने की। कर्यक्रम का संचालन अजय शंकर त्रिपाठी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर लगभग एक हजार छात्रों द्वारा अनुशासित तरीके से भाग लिया। पंचदास अध्याय का वचन पंडित बंटी महाराज, संस्कृत शिक्षक वेदप्रकाश शर्मा, गिर्राज शर्मा उपस्थित रहे। निर्धारित कार्यक्रम को तहत निश्चित समय पर स्वस्ति वचन व अन्य कार्यक्रम कर सास्वर वचन करवाया गया।
डॉ.तुलाराम ने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देशन एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन सिंह यादव के मार्गदर्शन में उक्त कार्यक्रम कराया जा रहा हैं, उनका उद्देश्व हैं कि प्राचीन परम्परा के तहत घर-घर मेंप्रतिदिन पाठ हो ना चाहिए एवं गीता ग्रन्थ समाज विशेष का ग्रन्थ नही हैं यह तो सार्वजनिक ग्रन्थ हैं तत्पश्चात आरती का आयोजन एवं प्रसाद वितरण करवाया गया।
आभार प्रदर्शन अजय पाण्डेय उच्च माध्यमिक शिक्षक द्वारा किया गया। इस अवसर पर शासकीय एवं अशासकीय स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा भाग लिया। इस अवसर पर संचालकगण वीरेन्द्र गुप्ता, राइजिंग बुप्लिक, जीनियस वर्ल्ड अभिषेक पाण्डेय, गुरुकृपा धर्मेंद्र वर्मा, पैराडाइस विकास तोमर, किड्स गार्डन अभिनव मंगल, रोशन लाल, गिर्राज शर्मा, उदल यादव, राय रजक, सीमा शर्मा, मिथलेश वर्मा सहित छात्र छात्राये उपस्थित रहे।










सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें