शिवपुरी। पीएम एक्सीलेंस महाविद्यालय शिवपुरी के अनुभवी प्राध्यापकों ने कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत स्कूली छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन किया। आज 22 दिसंबर को पीएम एक्सीलेंस कॉलेज शिवपुरी के प्राध्यापकों द्वारा प्राचार्य डॉ पवन श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में अशासकीय हैप्पी डेज स्कूल शिवपुरी एवं शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 की छात्र-छात्राओं का कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत मार्गदर्शन किया गया।
इस अभियान के नोडल अधिकारी प्रोफेसर राघवेंद्र गर्ग ने विद्यार्थियों को बताया कि महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और मेरिट के आधार पर रखी गई है, जिसमें विद्यार्थी स्वयं घर बैठे ऑनलाइन माध्यम जैसे लैपटॉप,कंप्यूटर एवं मोबाइल द्वारा भी एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं प्रोफेसर राघवेंद्र गर्ग द्वारा बताया गया कि ऑनलाइन एडमिशन लेते समय विद्यार्थियों को क्या-क्या सावधानी रखनी चाहिए और कौन-कौन सी ऐसी गलतियां हैं जिसे नहीं करना चाहिए। इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले तथा विषय चयन करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर इस कार्य को संपादित करें क्योंकि कई छात्र /छात्राएं गलत विषय जानकारी के अभाव में एडमिशन लेते समय भर देते हैं और जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ता है,और परिणाम यह होता है कि वह ऑनलाइन एडमिशन की प्रथम चरण में एडमिशन से बाहर हो जाते हैं।
प्रोफेसर प्रमोद चिढ़ार ने स्कूली छात्र/छात्राओं को महाविद्यालय में छात्रवृत्ति से संबंधित चलाई जा रही गांव की बेटी योजना, आवास योजना,पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना,प्रतिभा किरण योजना के बारे में बताया तथा उसके नियम और लाभोँ के बारे में जानकारी दी।जबकि प्रोफेसर जमाल गुरसेल ने बताया की सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप योजना क्या होती है और उसका लाभ छात्र किस प्रकार प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन छात्रवृत्तियों का लाभ प्राप्त करने के लिए 90% के करीब नंबर लाना बहुत ही जरूरी है इन स्कॉलरशिप के अंतर्गत छात्र/ छात्राओं को लगभग ₹60000 प्रति वर्ष का लाभ मिलता है।
प्रोफेसर वीरेंद्र कौशल ने महाविद्यालय में विभिन्न प्रकार के खेल कार्यक्रमों, एनसीसी कार्यक्रमों एवं NSS के बारे में जानकारी दी और बताया कि मेजर में कौन से सब्जेक्ट लेने चाहिए,माइनर में कौन सी सब्जेक्ट लेनी चाहिए एमडीसी में किस प्रकार से विषयों का चयन करना चाहिए। इसके साथ प्रोफेसर वीरेंद्र कौशल ने यह भी बताया कि महाविद्यालय उन्नत रिसर्च की सुविधा और आधुनिक शैक्षणिक उपकरणों से सुसज्जित फिजिक्स ,केमिस्ट्री ,रसायन भूगोल की और अन्य विषयों की प्रयोगशालाएं हैं जिसके द्वारा छात्र अपना प्रायोगिक ज्ञान बढ़ा सकता है।
विवेकानंद कैरियर के अंतर्गत छात्राओं को विभिन्न प्रकार के कौशलों के बारे में भी के बारे में भी अवगत कराया गया।










सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें