Responsive Ad Slot

#धमाका_न्यूज: खेल प्रतिभाओं को निरंतर तराश रहा है युवराज क्लब: राजेश अग्रवाल, जूनियर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के फ़ाइनल मुक़ाबले में बोले मुख्य अतिथि

कोई टिप्पणी नहीं

सोमवार, 21 अप्रैल 2025

गुना । स्थानीय युवराज क्लब बैडमिंटन कोर्ट में युवराज क्लब गुना एवं बैडमिंटन एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जूनियर्स बेडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । 
फ़ाइनल मुक़ाबले एवं पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर व्यापार एवं उद्योग महासंघ जिला गुना के अध्यक्ष , कैट के प्रदेश सचिव राजेश अग्रवाल को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया एवं रजनीश शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे । मंच पर युवराज क्लब के अध्यक्ष विजय सिंह परिहार बैजू , सचिव संजय अग्रवाल क्लब के वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश अग्रवाल , राकेश जैन , इन्द्रवीर सिंह सलूजा , संदीप जैन , रीतेश जैन , समाजसेवी विजय जैन , विकास सोनी, बैडमिंटन कोच एवं बैडमिंटन एकेडमी के सचिव रवि चौरड़िया आदि उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम का कुशल संचालन युवराज क्लब के क्रीड़ा सचिव चरणजीत सिंह बग्गा द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम की शुरुआत में क्लब के अध्यक्ष विजय सिंह परिहार द्वारा मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल का पुष्पहार द्वारा स्वागत किया गया वहीं सचिव संजय जैन द्वारा विशिष्ट अतिथि रजनीश शर्मा का स्वागत किया गया । क्लब के सदस्यों द्वारा सभी मंचासीन गणमान्य जनों का भी आत्मीय स्वागत किया गया ।
फ़ाइनल मुक़ाबले बड़े ही रोमांचक रहे एवं सभी खिलाड़ियों ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 
जूनियर्स अंडर 9 मुक़ाबले में सायसा अग्रवाल ने बेहतरीन खेल का मुज़ाहिरा करते हुए टूर्नामेंट के सबसे छोटे और बेहद ऊर्जावान खिलाड़ी अन्वित जैन को शिकस्त दी वहीं अंडर 15 के फ़ाइनल मुक़ाबले में अभिराज सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की एवं वशिष्ठ गुप्ता रनर अप रहे । तीसरा फ़ाइनल मुक़ाबला 15 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के बीच खेला गया जिसमें गुरज्योत सिंह विजेता एवं राइसा जैन रनर अप रहीं ।
सभी खिलाड़ियों को मंचासीन अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया एवं सभी ने अपने विचार व्यक्त किए । इस मौके पर मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल ने कहा कि *युवराज क्लब लंबे अरसे से खेल प्रतिभाओं को तराशने का कार्य कर रहा है ।*
युवराज क्लब के वर्तमान अध्यक्ष विजय सिंह परिहार स्वयं एक अच्छे खिलाड़ी हैं और सदैव खेलों के प्रति समर्पित रहे हैं । युवराज क्लब खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है , जहाँ बैडमिंटन, लॉन टेनिस एवं पूल के अलावा क्रिकेट हेतु एस्ट्रो टर्फ़ भी तैयार किया जा रहा है ।
उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों में खेल के प्रति रुझान बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है एवं इसके लिए सभी की माँ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं ।
कार्यक्रम उपरांत सचिव संजय अग्रवाल द्वारा सभी अतिथियों का आभार ज्ञापित किया गया । चरणजीत सिंह बग्गा  क्रीड़ा सचिव श्री युवराज क्लब गुना ने ये जानकारी दी।








#धमाका_खास_खबर: "सनातन धर्म और समरसता एक-दूसरे के पूरक",मिथिलेशनंदिनी शरण

कोई टिप्पणी नहीं
* समरस विचार मंथन: वक्ताओं ने कहा-"षड्यंत्रकारियों ने भारत पर राज करने के लिए पैदा किया अलगाव"
शिवपुरी। सनातन धर्म और समरसता एक-दूसरे का पूरक हैं। सनातन की मूल भावना सर्वे भवंतु सुखिन:, वसुधैव कुटुंबकम्, सियाराम मय सब जग जानी है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण महाकुंभ हैं। जिसमें हर जाति के लोग एक ही घाट पर एक ही धारा में स्नान बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ करते हैं। यही नहीं देश के विभिन्न मंदिरों के भंडारे में भी ऊंच-नीच का भेद भाव देखने को नहीं मिलता है। 
यह बात अयोध्या की सिद्धपीठ हनुमन्निवास के आचार्य स्वामी मिथिलेशनंदिनी शरण महाराज ने समरस विचार मंथन कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य वक्ता की आसंदी से कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो.अरविंद कुमार शुक्ला ने की। विशिष्ट अतिथि लेखक, चिंतक एवं आलोट के विधायक चिंतामणि मालवीय, प्रख्यात विचारक मोहन नारायण जी, कोली समाज के राष्ट्रीय महामंत्री द्वारका प्रसाद अग्रवाल थे। प्रज्ञा प्रवाह मध्यभारत प्रांत, पुरुषार्थ सेवा संगठन एवं राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मिथिलेशनंदिनी शरण महाराज ने हिंदू समाज की समरस परंपरा विषय पर कहा कि समाज सुव्यवस्थित तरीके से चले इसलिए मनु महाराज ने वर्ण व्यवस्था काम के आधार पर की थी। इसमें किसी का महत्व कम नहीं था। शरीर के अंगों की तरह सभी लोग एक-दूसरे के पूरक हैं। कोई किसी से कम नहीं है। महर्षि जावाल का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वह दासी पुत्र थे। उनकी माता को नहीं पता था कि उनके पिता कौन हंै। उनकी योग्यता को देखते हुए उन्हें ऋषि ने दीक्षा दी थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलगुरु प्रो.शुक्ला ने कहा कि जिस तरह गुणवक्ता के आधार पर भूमि में अंतर होता है, उसी तरह व्यक्ति की क्षमता के अनुसार उसे कार्य करने का मौका मिलता है। लेकिन सभी जीवों में ब्रह्म तत्व एक ही है। कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यक्रम संयोजक सुधीर शर्मा ने कार्यक्रम की भूमिका के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत में सभी को जोड़े रखने का आधार धर्म रहा है। अतिथियों का स्वागत मनीष राजौरिया, रीना सोलंकी, डॉ.कुसुम भदौरिया, आशीष पांडेय, वर्षा सुमन ने किया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक शर्मा ने किया। 
भारत पर राज करने अंग्रेजों ने डाली थी फूट: मालवीय
दूसरे सत्र के मुख्य वक्ता लेखक, चिंतक एवं आलोट के विधायक चिंतामणि मालवीय ने समरस समाज को विभाजित करने के षड्यंत्र विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि भारत को गुलाम बनाए रखने के लिए अंग्रेजों ने फूट डालो और शासन करो की नीति के तहत आर्य-अनार्य, दलित-सवर्ण के मुद्दे को उठाया था। यही नहीं तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की गलत नीतियों का फायदा उठाकर पादरियों ने पूर्वात्तर राज्यों में हिंदुओं को ईसाई बनाया था। श्री मालवीय ने बताया कि संत रविदास को भी मुसलमानों ने इस्लाम धर्म अपनाने का लालच दिया था, लेकिन उन्होंने दृढ़ता के साथ प्रतिकार करते हुए कहा था उन्हें मरना पसंद करेंगे, लेकिन मुसलमान नहीं बनेंगे। इसी तरह बाबा साहब अंबेडकर ने भी सोच समझकर बौद्ध धर्म अपनाया था। अगर वह मुसलमान या ईसाई बन जाते तो उनके अनुयायी भी वही धर्म स्वीकार कर लेते। जिससे देश में अस्थिरता पैदा हो सकती थी। इस अवसर पर उन्होंने कई श्रोताओं की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.संदीप मौर्य ने किया। 
हमने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिया: मोहन नारायण
तीसरे सत्र में मुख्य वक्ता प्रख्यात विचारक मोहन नारायण जी ने समरस समाज के निर्माण में संतों, महापुरुषों एवं संगठनों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए 
कहा कि हमने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिया। उन्होंने कहा कि समरस समाज के निर्माण में संतों और महापुरुषों की अहम भूमिका रही है। रामानुजाचार्य जैसे कई संतों ने जिन्हें समाज में अस्प्रश्य माना जाता था, उन्हें दीक्षा दी थी। संत कबीर दास ने रुढिवादिता का विरोध किया था। गौतम बुद्ध, आद्य शंकराचार्य, दयानंद सरस्वती, संत रविदास आदि ने भी समरसता पर जोर दिया था। संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर भी इस्लाम और ईसाइयत के विरोधी थे। कार्यक्रम का संचालन रामकिशोर उपाध्याय ने किया। 
बॉक्स
एकता और समरसता का प्रतीक महाकुंभ: गुप्ता
चौथे सत्र में मुख्य वक्ता प्रख्यात फिल्म पटकथा लेखक एवं राजनीतिक विश्लेषक शांतनु गुप्ता ने समरसता का विराट स्वरूप: कुंभ मेला-अध्ययन, अनुभव एवं अनुभूति विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ राष्ट्रीय एकता और समरसता का प्रतीक है। यहां से दिव्यता का भी संदेश मिला। उन्होंने बताया कि प्रयागराज कुंभ में 66 करोड़ से ज्यादा लोग पहुंचे थे। वहीं 2024 में हुए चुनाव में 64 करोड़ लोगों ने मतदान किया था। जबकि ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने के लिए पूरा तंत्र लगा हुआ था। उन्होंने मेला की व्यवस्था सहित कई संस्मरण सुनाए। इस सत्र का संचालन कमल भदौरिया ने किया।

#धमाका_न्यूज: शिवपुरी के अभिजीत की फिल्म 'उठो, जागो ' (Arise, Awake) वेव्स 2025 - वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट के लिए चयनित

कोई टिप्पणी नहीं
* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेव्स की लहर को घर घर पहुंचाने का आव्हान क्रिएट इन इंडिया के संदेश के साथ किया है
शिवपुरी। समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों में फैली प्रतिभाओं के योगदान से मीडिया एवं एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में नेतृत्व प्रदान करने के लिए वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट 2025 WAVES 2025 का आयोजन मुंबई के जिओ वर्ल्ड सेंटर में 1 मई 2025 से 4 मई 2025 तक होने जा रहा है जिसमें शिवपुरी के अभिजीत सक्सेना ( कंसलटेंट, भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय ) ने अपनी स्टोरी- उठो, जागो (ARISE, AWAKE) की पटकथा, पोस्टर एवं पिच भेजी थी जिसे वेव्स के एनीमेशन फ़िल्म-मेकिंग कांटेस्ट के अंतिम चरण में चयनित किया गया है । प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वेव्स की लहर को घर-घर पहुंचाने का आव्हान क्रिएट इन इंडिया के संदेश के साथ किया है ।मीडिया एंड एंटरटेनमेंट उद्योग को बढ़ावा देने एवं इस सेक्टर के अच्छे भविष्य के लिए इससे संबंधित सभी लोगों को एकत्रित करके संवाद एवं सहयोग के लिए वेव्स के रूप में एक विश्व स्तरीय आयोजन होगा । मीडिया एवं एंटरटेनमेंट उद्योग को भविष्य में और अधिक विकसित करने के उद्देश्य से ब्रॉडकास्टिंग एवं इनफॉर्मेशन, डिजिटल मीडिया एंड इनोवेशन, एवीजीसी एक्स आर एवं फिल्म से संबंधित लोग इस वैश्विक समिट में एक साथ होंगे । सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि वेव्स मीडिया एवं मनोरंजन उद्योग का आयोजन है और भारत सरकार प्रेरक की भूमिका में है । वेव्स के सलाहकार मंडल में भारत सरकार ने मीडिया एंड एंटरटेनमेंट क्षेत्र की दिग्गज हस्तियों को शामिल किया है, अमिताभ बच्चन, ए आर रहमान, अदार पूनावाला, आनंद महिंद्रा, आमिर खान, अक्षय कुमार, अनिल कपूर, अनुपम खेर, अजय बिजली, चिरंजीवी, दीपिका पादुकोण, दिलजीत दोसांझ, एकता कपूर, हेमा मालिनी, कविता विनोद खन्ना, किरण मजूमदार, माइक हॉकिन्स, मिथुन चक्रवर्ती, मोहन लाल, मुकेश अंबानी, नागार्जुन, नामित मल्होत्रा, रजनीकांत, रणवीर कपूर, रवि आहूजा, संजीव गोयनका, सत्या नडेला, शाहरुख खान, शेखर कपूर, एस एस राजामौली, सुंदर पिचाई, थिओडोर सारंडोस, आशा भोंसले । मीडिया एंड एंटरटेनमेंट क्षेत्र के देश भर की प्रतिभाओं से उनकी प्रस्तुतियों को आमंत्रित किया गया था वरिष्ठ साहित्यकार अवधेश के पुत्र अभिजीत सक्सेना की पटकथा,पोस्टर एवं पिच के फाइनल राउंड में चयनित होने पर शिवपुरी गौरवान्वित है । शिवपुरी के मीडिया एवं एंटरटेनमेंट से जुड़े साथियों के साथ पत्रकारों, जन प्रतिनिधियों, साहित्यकारों, संगीत साधकों, शिक्षकों, अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों, मित्रों एवं परिजनों ने बधाई और शुभकामनाएँ दीं हैं ।

#धमाका_धर्म: "पांडित्य कर्म विद्वान ब्राह्मण सम्मान समारोह" का भव्य आयोजन 22 को

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। सर्व ब्राह्मण समाज शिवपुरी के तत्वाधान में आयोजित पांडित्य कर्म विद्वान ब्राह्मण सम्मान समारोह 22 अप्रैल दोपहर 1 बजे होटल मातोश्री ग्वालियर बाय पास अंतर्गत लगभग 300 पांडित्य कर्म विद्वानों का सम्मान    महामंडलेश्वर क्रमशः पुरुषोत्तमदास जी महाराज, अनिरुद्ध वन महाराज धूमेश्वर धाम भीतरवार,श्री नीलमणि महाराज वृंदावन धाम,संत बाई महाराज उर्फ किशोरीदास जी महाराज करेह आश्रम,परम हंस श्री रुद्र चैतन्यपुरी महाराज बगीचा सरकार करेरा,संत श्री रघुवीर सिंह जी गौर,के आतिथ्य में संपन्न होने जा रहा है जिलाध्यक्ष भरत शर्मा ने बताया ब्राह्मण समाज को स्वीकार करना होगा अपने अस्तित्व की लड़ रहा ब्राह्मण समाज का जितना भी मान सम्मान सर्व समाज में दिखाई दे रहा है उसके मूल में विद्यमान है, पांडित्य कर्म से जुड़े इन
विद्वान ब्राह्मणों द्वारा घर घर कराए जा रहे अनुष्ठान,दिन प्रतिदिन कराए जा रहे भिन्न भिन्न पूजन हवन,जगह कर रहे भागवत,राम एवं अन्य पाठ
कथाओं के श्रवण, सुबह शाम मंदिरों में इनके द्वारा कराई जा रही वंदना ,आरती अतः तब क्यों न हम इन पंडितों का गुणगान करे क्यों इनको सिरमौर बनाए क्यों न इनका पूजन करे,क्यों न इनका सम्मान करे,जो दिन रात ब्राह्मण के अस्तित्व को ही नहीं अपितु सनातन हिन्दू धर्म संस्कारों को समृद्ध बनाने में जुटे हुए है,इसलिए हमें अवसर खोजा है इनको सम्मानित करने का आज शिवपुरी महज 10 पंडितों से साधारण अनुष्ठान नहीं 300 पंडितों की उपस्तिथि में होने जा रहा महा अनुष्ठान की संज्ञा देना अतिश्योक्ति नहीं होगी अतः निवेदन करते है जिले के समस्त पांडित्य कर्म विद्वान ब्राह्मणों, शास्त्रियों, आचार्यों, पुजारियों से हमारा इसे ही आमंत्रण स्वीकार करते हुए अपनी दिव्य दर्शनों हेतु इस कार्यक्रम में पधारें, आमंत्रण पत्र का इंतजार न करें।








#धमाका_न्यूज: दून पब्लिक स्कूल में यूकेजी के बच्चों ने कुछ इस तरह कमाल कर दिखाया

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। दून पब्लिक स्कूल में यूकेजी के बच्चों ने कुछ इस तरह कमाल कर दिखाया तो संचालक खुशी खान ने कहा, "Congratulations to all our UKG graduates!
Wishing you a bright, joyful future ahead!
Keep shining and keep smiling!
Well done!
You did it!
With lots of love and blessings
From all of us at Doon Public School"








© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129