Responsive Ad Slot

#धमाका_धर्म: मां काली दरबार सुभाष कॉलोनी में नवरात्रि के अवसर पर माता के भजन और सुंदरकांड का आयोजन किया गया

कोई टिप्पणी नहीं

शुक्रवार, 26 सितंबर 2025

शिवपुरी। मां काली दरबार सुभाष कॉलोनी में नवरात्रि के अवसर पर माता के भजन और सुंदरकांड का आयोजन किया गया। राजा राठौर के ग्रुप ने प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। कार्यक्रम शाम से शुरू हुआ जो रात तक जारी रहा।
इस दौरान महिलाओं और भक्तों ने माता की भेंट पर नृत्य किया। साथ ही भजनों के दौरान
दरबार प्रमुख मदन गोयल ने भक्तों की
समस्याओं का निराकरण किया। कहते हैं कि माता के दरबार में जो भक्त हाजरी लगाते है यानी नृत्य करते है उन्हें दुनिया में और कहीं नहीं नाचना पड़ता। कार्यक्रम में लगातार तालियां बजाकर लोग भजनों का आनंद लेते नजर आए।















#धमाका_डिफरेंट_खबर: शहर के फेमस टोटल फिटनेस स्टूडियो में जिम के प्रतिभागियों के लिए आयोजित हुआ गरबा, डांडिया नाइट, गेम्स, लाइव संगीत का शानदार आयोजन

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। नवरात्रि के अवसर पर शिवपुरी में भी गुजरात और महाराष्ट्र, राजस्थान के डांडिया, गरबा की झलक देखने मिल रही है। इसी क्रम में अनेक जगह गरबा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बीती रात शहर की फेमस टोटल फिटनेस स्टूडियो कलेक्टर कोठी के सामने शिवपुरी में डांडिया नाइट, गेम्स, गरबा, लाइव संगीत का शानदार आयोजन किया गया। जिसमें विशेष अतिथि शहर के समाजसेवी व्यवसाई समीर गांधी, उनकी धर्मपत्नी कल्पना गांधी, कपिल जैन पत्ते वाले, बाल शिक्षा निकेतन स्कूल की संचालक बिंदु छिब्बर, साधना रघुवंशी मौजूद थे। खास बात ये रही कि ये कार्यक्रम जिम में आने वाले लोगों के लिए आयोजित किया गया था। बाहर के किसी भी व्यक्ति को इसमें प्रवेश की पात्रता नहीं दी गई थी जिससे माहौल पूरी तरह पारिवारिक रहे। इस दौरान सभी ने मिलकर गरबा किया और अन्य प्रतियोगिताओं में भागीदारी की। विजेताओं को उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम शाम से शुरू हुआ जो रात तक जारी रहा। 















#धमाका_न्यूज: प्राइवेट स्कूल एसोशिएशन ने सरकार से मांगी आरटीई में अध्ययनरत विद्यार्थियों की फीस, दी चेतावनी

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। प्राईवेट स्कूल एसोसिएन जिला शिवपुरी के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र जैन जिला एवं नगर अध्यक्ष लखन अवस्थी जिला ने संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र अरेरा हिल्स, भोपाल के नाम का ज्ञापन जिला परियोजना अधिकारी जिला शिवपुरी को बीते रोज भेंट किया। जिसमें वर्ष 2023-24 की फीस प्रतिपूर्ति के संबंध में उल्लेख किया है। 
उपरोक्त विषयांतर्गत उन्होंने लिखा है कि प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत अध्ययनरत् विद्यार्थियों को प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाता है जिसकी फीस प्रतिपूर्ति आपके द्वारा सत्र के अंत अप्रैल माह में किया जाने का निर्णय लिया गया था लेकिन आज दिनांक तक फीस प्रतिपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे विद्यालयों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। जिस कारण शाला संचालन की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित नहीं हो पा रही है। आपके विभाग द्वारा समय पर फीस प्रतिपूर्ति नहीं होने से विद्यालय संचालकों को आर्थिक के साथ मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है इसलिए प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने मजबूर होकर यह निर्णय लिया कि दिनांक 30.09.2025 तक फीस प्रतिपूर्ति नहीं होती है तो शिवपुरी जिले के संपूर्ण आरटीई में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कक्षा में बैठने की अनुमति नहीं देंगे। जिसकी संपूर्ण जबावदारी शासन प्रशासन की होगी।
प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन म.प्र. मांग करता है कि यदि 30 सितम्बर 2025 तक फीस प्रतिपूर्ति नहीं हुई तो हम 01 अक्टूबर 2025 से इन बच्चों को पढ़ाने में असमर्थ होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेोदारी आपकी होगी।















© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129