Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: रन्नौद में वाहन चालान कांड, बीजेपी जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव की देर रात एंट्री, थाना घेरे लोगों के बीच ली थाना प्रभारी अरविंद चौहान की क्लास, बोले, सस्पेंट करो इसे, आरक्षक पर fir, शाम को वाहन के चालान से गुस्साए महिला पुरुषों ने आरक्षक को जमकर धुनका, किया लहूलुहान, थाने के बाहर ही जमकर की मारपीट, फिर थाना भी जा घेरा

शनिवार, 31 जनवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र में शनिवार शाम वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी समय वाहन चेकिंग ड्यूटी पर तैनात आरक्षक अवधेश शर्मा पर कुछ लोगों ने चालान से खफा होकर एक राय होकर थाने के बाहर ही हमला कर दिया। जमकर की गई मारपीट में आरक्षक के सिर में चोट आई है। इसका वीडियो वायरल हुआ। उधर घटना के बाद मारपीट में शामिल लोगों के परिजनों ने थाने के बाहर हंगामा और चक्काजाम कर दिया। इधर देर रात तक थाना घिरा रहा तब बीजेपी जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव मौके पर पहुंचे जिसका video वायरल हुआ है। उसमें वे रन्नौद थाना प्रभारी अरविंद चौहान की क्लास ले रहे हैं। गुस्से में उन्हें सस्पेंट करने और आरक्षक पर केस दर्ज करने के निर्देश जिले के आला अधिकारियों को देते दिखाई दे रहे हैं।
                       (देखिए video) 
उक्त मामले को लेकर लोगों से इतर इस मामले में पुलिस का जो बयान सामने आया उसके 
 अनुसार, शनिवार शाम रन्नौद थाना के बाहर वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी। इसी दौरान मनोज जाटव अपनी कार से कुछ महिला-पुरुषों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दस्तावेजों की जांच कर चालानी कार्रवाई की। चालान काटे जाने पर मनोज जाटव का साला निलेश जाटव बाइक से मौके पर पहुंचा और कार्रवाई का विरोध करने लगा। विरोध के दौरान पुलिस और परिजनों के बीच कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। इसी दौरान आरक्षक अवधेश शर्मा के सिर पर वार किए गए।
              (देखिए वायरल video)
आरक्षक पर मारपीट के आरोप लगाए
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें महिला और पुरुष आरक्षक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। जाटव परिवार ने आरोप लगाया कि आरक्षक ने पहले मारपीट की, जिसमें उनकी एक महिला और एक मासूम बच्चा भी घायल हुआ। हालाकि वायरल वीडियो को ध्यान से देखकर सुना जाए तो इसी दौरान एक महिला की आवाज भी आ रही है जबकि पुरुष आरक्षक पर टूटे हुए हैं। 
मामले में हो रही जांच 
पुलिस प्रशासन ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोनों पक्षों से बयान लिए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129