Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: MP बोर्ड ने 10 और 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइमटेबल बदला, अब 10 फरवरी से होंगी 12वीं की परीक्षा

मंगलवार, 13 जनवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
Bhopal भोपाल। MP बोर्ड ने 10 और 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइमटेबल बदल दिया है, अब 10 फरवरी से 12वीं की परीक्षा होंगी साथ ही हिंदी सहित अन्य विषयों की तारीख बदल दी गई है। बोर्ड परीक्षाओं के जारी किए गए संशोधित टाइमटेबल में दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं की तारीखों के साथ कुछ विषयों के क्रम में भी बदलाव किया गया है। बोर्ड ने सभी स्कूलों को संशोधित कार्यक्रम तुरंत विद्यार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।स्कूलों को तुरंत सूचना देने के निर्देश
बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि संशोधित टाइमटेबल को नोटिस बोर्ड, मॉर्निंग असेंबली और अभिभावक समूहों के माध्यम से तुरंत प्रसारित किया जाए। पूरा टाइमटेबल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसे छात्र डाउनलोड कर सकते हैं।
इन प्रमुख विषयों की बदली तारीखें
संशोधित टाइमटेबल के अनुसार 10वीं कक्षा का हिंदी का पेपर, जो पहले 11 फरवरी को प्रस्तावित था, अब 6 मार्च 2026 को होगा। इसी तरह 12वीं के उर्दू और मराठी विषयों की परीक्षा 9 फरवरी की जगह अब 6 मार्च को आयोजित की जाएगी। 12वीं का हिंदी का पेपर 7 फरवरी की बजाय 7 मार्च 2026 को होगा। सभी परीक्षाएं सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक आयोजित होंगी।
12वीं बोर्ड परीक्षाः 10 फरवरी से होगी शुरुआत
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी 2026 से शुरू होंगी।
दिन      परीक्षा तिथि     
10.02.2026 अंग्रेजी 
13.02.2026 भौतिक शास्त्र
13.02.2026 अर्थशास्त्र
13.02.2026 एनिमल हसबेंड्री, मिल्क ट्रेड, पोल्ट्री फार्मिंग एवं फिशरी
13.02.2026 विज्ञान के तत्व 
13.02.2026 भारतीय कला का
इतिहास
14.02.2026 बायोटेक्नोलॉजी 
14.02.2026 गायन वादन
14.02.2026 तबला पखावज 
16.02.2026 संस्कृत 
17.02.2026 ड्रॉइंग एवं डिज़ाइन
17.02.2026 रसायन शास्त्र
17.02.2026 इतिहास
17.02.2026 व्यवसाय अध्ययन
18.02.2026 कृषि हेतु विज्ञान एवं गणित के तत्व
18.02.2026 ड्रॉइंग एवं पेंटिंग
18.02.2026 गृह प्रबंधन एवं वस्त्र
19.02.2026 मनोविज्ञान
20.02.2026 एनएसक्यूएफ के समस्त विषय
20.02.2026 शारीरिक शिक्षा
20.02.2026 एआई
21.02.2026 कृषि
21.02.2026 गृह विज्ञान (कला समूह)
21.02.2026 अकाउंटेंसी
23.02.2026 बायोलॉजी
25.02.2026 गणित
26.02.2026 राजनीतिक शास्त्र
27.02.2026 इंफॉर्मेटिक प्रैक्टिसेस
02.03.2026 समाजशास्त्र
05.03.2026 भूगोल
05.03.2026 कृषि उत्पादन एवं हॉर्टीकल्चर
05.03.2026 स्टिल लाइफ एवं डिज़ाइन
05.03.2026 शरीर रचना, क्रिया-विज्ञान एवं स्वास्थ्य
06.03.2026 उर्दू 
06.03.2026 मराठी
07.03.2026 हिंदी
10वीं बोर्ड परीक्षाः 13 फरवरी से
परीक्षा तिथि विषय
13.02.2026 उर्दू
14.02.2026 एनएसक्यूएफ के समस्त विषय एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
17.02.2026 अंग्रेजी
19.02.2026 संस्कृत
20.02.2026 मराठी
20.02.2026 गुजराती
20.02.2026 पंजाबी
20.02.2026 सिंधी
20.02.2026 मूक-बधिर विद्यार्थियों हेतु विषय
20.02.2026 चित्रकला
20.02.2026 गायन वादन
20.02.2026 तबला पखावज
20.02.2026 कम्प्यूटर
24.02.2026 गणित (स्टैंडर्ड)
24.02.2026 गणित (बेसिक)
24.02.2026 गणित (बेसिक)
27.02.2026 विज्ञान
02.03.2026 सामाजिक विज्ञान।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129