Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: 10 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी, 40 की रफ्तार से हवा, IMD ने कहा

मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
Delhi दिल्ली। आईएमडी के मुताबिक देश के 10 राज्यों में बारिश मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। देश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। अब ठंड के बाद जहां गर्मी का ऐहसास भले हो रहा हो लेकिन बारिश एक बार फिर से टेंशन बढ़ाने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 15 घंटे में देश के 10 राज्यों में बारिश की पूरी संभावना है।यानि देश में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। खासकर उत्तर भारत के लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है। बारिश की वजह से कई इलाकों में ठंड एक बार फिर से बढ़ सकती है वहीं फसलों पर मिला जुला असर रह सकता है। लोगों को सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 
देश के 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक देश में 17 फरवरी से लेकर 19 फरवरी तक 10 राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। जिन राज्यों में बारिश की संभावना है, उनमें यूपी, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में 18 फरवरी तथा उत्तराखंड में 18 एवं 19 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ तथा राजस्थान में 17 और 18 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश में 18 फरवरी को गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण तमिलनाडु और केरल एवं माहे में 21 और 22 फरवरी को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा संभावित है।
मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में 18 फरवरी को बारिश का अनुमान है। जिन जिलों में बारिश का अलर्ट है उनमें ग्वालियर, श्योपुर कलां, शिवपुरी, विदिशा, आगर मालवा, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, अशोकनगर और छतरपुर शामिल हैं। भोपाल में कल अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस दौरान बिजली चमकने की भी आशंका है।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129