#धमाका_न्यूज: ग्राम खरेंह में लगा स्वास्थ्य शिविर, 1150 मरीजों ने कराया पंजीयन
शिवपुरी। रोटरी मेडिकल मिशन शिवपुरी के अंतर्गत कैंप क्रमांक 12 आज दिनांक 2/2/26 को खरेंह पर लगाया गया जिसमें 1150 से अधिक मरीजों ने पंजीयन करा लाभ लिया !रोटरी अध्यक्ष दीपेश सांखला एवं सचिव मनीष गोयल ने बताया कि रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन शिवपुरी के अंतर्गत आज ग्राम ख़रह में मेडिकल कैंप का आयोजन मध्य प्रदेश शासन ,रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 ,रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन एवं श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन के तत्वाधान में रोटरी क्लब शिवपुरी के सहयोग से पूर्ण हुआ जिसमें आसपास के 1150 से अधिक लोगों द्वारा पंजीयन करा कर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया जिनमें से जटिल एवं गंभीर रोगों के मरीजों को चिन्हित किया जाकर दिनांक 17 से 24 मार्च को आयोजकों द्वारा विभिन्न शहरों से आ रहे विशेषज्ञों द्वारा इलाज कराया जाएगा! आज आयोजित कैंप का शुभारंभ स्थानीय विधायक श्रीमहेंद्र सिंह जी यादव, रोटरी मेडिकल मिशन कोऑर्डिनेटर हरवीर सिंह , पवन जैन अध्यक्ष रोटरी दीपेश सांखला सचिव मनीष गोयल , बंटी भैया ख़रह,उपस्थित चिकित्सकों एवं जनप्रतिनिधियों ,स्थानीय सहयोगियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया !जिसमें जनप्रतिनिधियों , विधायक महेंद्र सिंह जी, हरवीर सिंह, पवन जैन, बंटी भैया ख़रह एवं रोटरी अध्यक्ष दीपेश द्वारा रोटरी मेडिकल मिशन शिवपुरी के संबंध में संपूर्ण जानकारी विस्तृत रूप से प्रदान की गई एवं आगामी कैंप में भी लाभ लेने की अपील की गई! उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं रोटरी क्लब द्वारा कैंपों को सफल बनाने हेतु किए गए सभी के प्रयासों की सराहना कर धन्यवाद दिया ! बंटी भैया ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं रोटरी क्लब के सदस्यों, चिकित्सा दल व सहयोगियों का भावपूर्ण स्वागत कर धन्यवाद दिया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें