Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: स्वास्थ्य कर्मचारियों का आंदोलन शुरु, 14 सूत्रीय ज्ञापन दिया

गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारी महासंघ के जिलाअध्यक्ष भानुप्रताप रायकवार के नेतृत्व में लंबे समय से लंबित तमाम मांगों  को लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरु कर दिया गया है। आंदोलन के प्रथम चरण में महासंघ के सभी सदस्यों ने सीएमएचओ को उप सचिव संचनालय स्वास्थ्य सेवाओं के नाम 14 सूत्रीय ज्ञापन दिया गया है।
महासंघ  के जिला सचिव रामेश्वर जोशी ने ज्ञापन का हवाला देते हुए बताया कि सभी नियमित संविदा, आउटसोर्स, रोगी कल्याण समिति, एडस नियंत्रण समिति, स्वास्थ्य एंव चिकित्सा शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के हित
में 14 सूत्रीय मांगे उठाई गई हैं। इन सभी को रात्रिकालीन आकस्मिक चिकित्सा भत्ता देने, रेडियोग्राफर डार्करुम असिस्टेंट व अटेंडेट को रेडियेशन भत्ता देने, अन्य राज्यों की तरह सभी कैडर्स के नाम परिवर्तित करने और आउटसोर्स एंव रोगी कल्याण समिति के कर्मचारियों के लिए ठोस नीति बनाने जैसी तमाम मांगों के समाधान की मांग की है, जो लंबे समय से लंबित हैं।
ज्ञापन में इस बात की चेतावनी दी गई है कि यदि इन मांगों का शीध्र निराकरण नहीं हुआ तो चरणबद्ध तरीके से 9 फरवरी, 16-17, 24, 26 फरवरी को शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश व्यापी आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।अधिकारी-कर्मचारी महासंघ के ज्ञापन में श्री कृष्णा गुप्ता, नरेंद्र श्रीवास्तव, मानसी भार्गव, क्रांति शर्मा, धर्मेंद्र आदि सदस्य उपस्थित रहे।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129