Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: शिवपुरी में केन्द्रीय संचार मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के मार्गदर्शन में 17 से 24 मार्च 8 दिवसीय विशाल स्वास्थ्य शिविर में देशभर के 200 से अधिक डॉक्टर आएंगे, कार्यक्रम स्थल पर हुआ संधारण कार्य आरम्भ

रविवार, 8 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
*रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन शिवपुरी के लिये कार्यक्रम स्थल पर संधारण कार्य शुरू
*मध्यप्रदेश शासन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी क्लब मिलकर 8 दिवसीय विशाल स्वास्थ्य शिविर में देशभर के 200 से अधिक डॉक्टरों को आमंत्रित कर रहा है
शिवपुरी। केन्द्रीय संचार मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के मार्गदर्शन में रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन 17 से 24 मार्च तक राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडीकल कॉलेज शिवपुरी में आयोजित हो रहा है। आज मेडीकल कॉलेज में कार्यक्रम स्थल को सुचारू रूप से व्यवस्थित करने हेतु संधारण कार्य की शुरूआत की गई। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, डीन मेडीकल कॉलेज परमहंस, मेडीकल कैम्प कॉर्डिनेटर पवन जैन, हरवीर सिंह रघुवंशी, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, कैट के जिला महामंत्री सौरभ सांखला, तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा, डॉ. पंकज एवं अन्य मेडीकल कॉलेज, रोटरी क्लब, जिला प्रशासन के अधिकारीगण की उपस्थिति में मेडीकल कॉलेज परिसर में नगर निगम की मशीनरी ने कार्यस्थल को संधारण करना प्रारंभ किया। उल्लेखनीय है कि रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन के सचिव प्रदीप पाराशर सभी सामाजिक संस्थाओं एवं अन्य प्रमुख एजेंसियों के साथ समन्वय बैठक करके कार्य को गति प्रदान कर रहे है और 25 दिसंबर से ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य शिविरों की श्रंखला जारी है जिसमें रोटरी क्लब के प्रतिनिधि, जन प्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी निष्टा के साथ कार्य कर रहे है।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129