Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड 2025 (IMO) में रचा इतिहास, स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया विद्यालय का गौरव

सोमवार, 9 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
*शिवपुरी से अंतरराष्ट्रीय मंच तक तय किया सफलता का सफ़र
शिवपुरी। गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल, शिवपुरी के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम एवं अनुशासन के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन किया है। साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (SOF) द्वारा आयोजित इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड 2025 (IMO) में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर इतिहास रच दिया।
कक्षा 2 की मेधावी छात्रा विधि सिकरवार ने प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय रैंक 16 प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। यह उपलब्धि केवल जिला या राज्य स्तर तक सीमित न होकर उन्हें विश्व स्तर के श्रेष्ठ युवा गणित प्रतिभागियों में स्थान दिलाती है। SOF द्वारा प्रदान किया जाने वाला आधिकारिक प्रमाण-पत्र, पदक एवं नकद पुरस्कार अप्रैल माह में प्राप्त होने की संभावना है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर विद्यालय द्वारा प्रातःकालीन सभा में विधि सिकरवार को प्रतीकात्मक रूप से सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में विद्यालय के लिए गर्व का विषय यह भी है कि कक्षा 3 के छात्र निशांत बघेल, कक्षा 4 के छात्र हृदयांश सिंघल एवं कक्षा 4 की छात्रा नित्या गुप्ता का चयन SOF मैथमेटिक्स ओलंपियाड के द्वितीय स्तर के लिए हुआ है। इन विद्यार्थियों की आगामी परीक्षा ग्वालियर में आयोजित की जाएगी, जहाँ वे गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इन सभी उपलब्धियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों को सुदृढ़ शैक्षणिक वातावरण, समर्पित शिक्षकों का मार्गदर्शन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की उत्कृष्ट तैयारी प्रदान की जाती है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना की है।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129