Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_खास_खबर: #बागेश्वरधाम में #महाशिवरात्रि पर 301 जोड़ों का होगा #सामूहिक_विवाह, छह सीएम, सेलिब्रिटी, राज्यपाल सहित संत राजेंद्र दास, इंद्रेश कुमार, अनिरुद्धचार्य, पुंडरीक महाराज, मोरारी बापू, बाबा रामदेव, पंडित प्रदीप मिश्रा और रमेश भाई ओझा आएंगे

बुधवार, 11 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* 12 लाख लोग आएंगे
* 5 किमी सड़क मार्ग तिरंगा लाइटिंग से सजा
खजुराहो। दोस्तों हिंदू विवाह के सबसे पवित्र और श्रेष्ठ कार्यों में से एक माना जाता है, कन्यादान, जिसमें आध्यात्मिक और भावनात्मक जुड़ाव होता है। कन्यादान का अर्थ है 'बेटी का दान', लेकिन इसका गहरा अर्थ बेटी को एक परिवार से दूसरे परिवार में एक नई जिम्मेदारी के रूप में सौंपना है, जहाँ पिता अपनी बेटी का हाथ वर के हाथ में देकर उसके नए जीवन की शुरुआत के लिए आशीर्वाद देते हैं, और वर उसकी देखभाल करने का वचन देता है; यह लड़की के 'दान' से कहीं बढ़कर, जिम्मेदारी के हस्तांतरण और नए रिश्ते की शुरुआत का प्रतीक है। यानी कि एक पिता अपनी बेटी का कन्यादान कर हजारों पुण्य अर्जित करता है ऐसी मान्यता है तो आप समझ सकते हैं कि दुनिया भर में मशहूर खजुराहो के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री कितना बड़ा अनुष्ठान करने जा रहे हैं। 15 फरवरी यानी महाशिवरात्रि पर बागेश्वर धाम में 301 जोड़ों का विवाह समारोह होने जा रहा है। इसकी तैयारिया पूरी हो चुकी हैं तो कुछ को अंतिम रूप दिया जा रहा है। साफ है कि बाबा बागेश्वर सरकार में एक नहीं बल्कि 301 कन्यादान होंगे।
13 से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत होगी
13 फरवरी से तीन दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रम रात को आयोजित होंगे। इन दिनों में करीब 10 से 12 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है, इसलिए इतने ही लोगों के भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है।
301 घोड़ों पर निकलेगी बारात
301 दूल्हों की बारात 301 घोड़ों पर निकलेगी। आसपास के 5-7 जिलों से घोड़े बुलाए गए हैं। बारात धाम परिसर के मंडप से 500 मीटर दूर पंडाल तक जाएगी। 11 डीजे के अलावा, नागपुर, उज्जैन और छतरपुर से ढोल-नगाड़े बुलवाए गए हैं।
मंडप में वर-वधू के अलावा 15 से 20 लोग परिवार बैठ सकेंगे
15×15 का हर मंडप होगा। लाइटिंग की व्यवस्था है। मंडप में वर-वधू के अलावा 15 से 20 लोग परिवार बैठ सकेंगे। मंडप रंग-बिरंगी रेशमी कपड़े की झालर से सजाया है। रेशमी कपड़े की झालर रायपुर, नागपुर से मंगवाई है।
13-14 फरवरी को ये देंगे प्रस्तुति
बुंदेलखंड के कलाकार हरिया भैया, प्रिया सेन, माही सोनी, अंशिका राजतिया, कविता शर्मा और उमा सक्सेना प्रस्तुति देंगे।
14-15 फरवरी को इनकी prstuti
सिंगर जुबिन नौटियाल, विशाल मिश्रा, कीर्तिदान गढवी, कन्हैया मित्तल, हंसराज रघुवंशी, पवन सिंह, मनोज तिवारी प्रस्तुति देंगे।
धीरेंद्र शास्त्री को पसंद है मटर पनीर की सब्जी, मेहमान भी चखेंगे स्वाद
भंडार प्रभारी कपिल साहू हैं जो भंडार की जिम्मेदारी बखूबी संभालते रहे हैं। उनके अनुसार विवाह पंडाल के आसपास तीन जगह भोजन उपलब्ध होगा। एक बरात-घराती के लिए तो दूसरा सेवादारों के लिए। वहीं, तीसरा- शादी में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए। इसके अलावा, धाम में आठ-दस जगह भोजन-फल की व्यवस्था भी की गई है।
साहू जी कहते हैं कि गुरु धीरेंद्र शास्त्री को मटर-पनीर की सब्जी बहुत पसंद है, वो खासतौर पर शादी वाले दिन ही बनाई जाएगी। ये खास सब्जी आने वाले पांच सीएम के अलावा अन्य VVIP को भी परोसी जाएगी। इसमें सबसे खास बात है कि इस बार माल-पुआ के साथ लाखों मेहमानों के लिए नागपुर से रबड़ी और राजस्थान से रसगुल्ले मंगवाए जा रहे हैं। बारातियों के लिए बफे की व्यवस्था रहेगी।
100 एकड़ में कार्यक्रम की व्यवस्था  
आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 100 एकड़ में कार्यक्रम की व्यवस्था की गई है। पिछले साल इलाहाबाद में हुए महाकुंभ की तर्ज पर 11 तोरण द्वार भी बनाए गए हैं।
ऐतिहासिक हो रहा आयोजन 
छह सीएम, सेलिब्रिटी, राज्यपाल 
मुख्य कार्यक्रम में छह प्रदेशों के मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश के राज्यपाल, विदेशी मेहमान, सेलिब्रिटी और खिलाड़ी शामिल होंगे। 
दो किमी दूर से नजर आने लगती है सजावट
शादी के लिए बागेश्वरधाम तिरंगा थीम पर सजाया जाएगा। उसकी झलक धाम के पांच किलोमीटर दूर से ही नजर आने लगी है। सड़क के दोनों पर तिरंगा थीम पर लाइटिंग की गई है।
पंडित प्रदीप मिश्रा से लेकर मोरारी बापू तक आएंगे
नितेंद्र जी ने बताया कि पहले 300 बेटियों की शादी होनी थी, लेकिन अब ये संख्या 301 हो गई है। उसी हिसाब से तैयारियां हो रही हैं। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली की मुख्यमंत्री कन्याओं को आशीर्वाद देने आ रहे हैं। 12 फरवरी को गुरुकुलम के भूमिपूजन के लिए एमपी के राज्यपाल मंगुभाई पटेल आने वाले हैं।
13 से 15 तक आएंगे अतिथि 
13 से 15 फरवरी तीनों दिन अलग-अलग अतिथि आएंगे। इसमें संत राजेंद्र दास, इंद्रेश कुमार, अनिरुद्धचार्य, पुंडरीक महाराज, मोरारी बापू, बाबा रामदेव, पंडित प्रदीप मिश्रा और रमेश भाई ओझा का आना तय है। कई दूसरे संत भी आएंगे, कुछ खिलाड़ी भी आने वाले हैं- उमेश यादव और शिखर धवन का आना तय हो चुका है।
1500 विदेशी भक्त भी आएंगे
शादी समारोह के मुख्य व्यवस्थापक धीरेंद्र गौर कहते हैं कि आस-पास के ग्रामों में पीले चावल बांटे जा रहे हैं। विदेश से करीब 1500 भक्त आएंगे। अभी करीब 100 श्रद्धालु आ चुके हैं। दुबई, नेपाल, फिजी आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और लंदन से गुरुभाई आना शुरू हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड के तो एमएलए भी आ रहे हैं। तीन दिन में 10 से 12 लाख लोगों के आने का अनुमान है। बहुत बड़ी व्यवस्था होनी है। भारत में धाम से रजिस्टर्ड 75 सेवादारों के संगठन अलग-अलग जगह हैं। इनके करीब 12 हजार सदस्य शादी समारोह की व्यवस्था संभालने आ रहे हैं। उनकी अलग-अलग ड्यूटी लगाई जाएगी।
इनके होंगे सात फेरे
*60 लड़कियों के माता-पिता नहीं।
*138 के पिता, 28 की मां नहीं।
*08 लड़कियां दिव्यांग हैं।
*39 लड़कियों का गरीब परिवार से ताल्लुक।
10 राज्यों से 300 जोड़े
मध्यप्रदेश - 229
महाराष्ट्र - 1
उत्तरप्रदेश - 56
राजस्थान -1
दिल्ली- 3
झारखंड 1
पश्चिम बंगाल - 2
नेपाल- 1
छत्तीसगढ़ - 1
अन्य- 4
हरियाणा - 1
अस्थायी अस्पताल भी बनाया
समारोह के लिए प्रशासन द्वारा यहां अस्पताल भी बनाया गया है। स्वास्थ्य टीम 24 घंटे काम करेगी। तीन शिफ्ट में 50 स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी पर रहेंगे। जिनमें डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्सिंग स्टाफ, वार्ड बॉय और ड्रेसर शामिल हैं। अस्पताल में ऑक्सीजन, पलंग और आपातकालीन दवाओं की सुविधा रहेगी। फिलहाल 6 बेड की व्यवस्था की गई है। दो एम्बुलेंस तैनात रहेंगी। 12 से 14 फरवरी के दौरान तीन और एम्बुलेंस आ जाएंगी। हालत गंभीर होने पर मरीज को छतरपुर रेफर किया जाएगा।
सुरक्षा के कठोर इंतजाम
150 पॉइंट पर सीसीटीवी और हिडन कैमरे लगाए गए हैं। मुख्य द्वारों पर PT x और IP बुलेट कैमरे लगाए हैं। ग्रीन रूम, भंडारा स्थल, उपहार पंडाल, वर-वधू पक्ष के पंडाल, गेट, दान केंद्र, प्रदर्शनी और पार्किंग पर खास निगाह होगी।
पीएचई को पानी की जिम्मेदारी
व्यवस्थापक धीरेंद्र गौर कहते हैं कि इंदौर में पेयजल से मौतों की घटना से सबक लेकर यहां खास इंतजाम किए जा रहे हैं। जिन जलस्रोतों से पानी लेकर आएंगे, उनकी जांच कराई गई है। पीएचई की निगरानी में पानी सप्लाई किया जाएगा।
दुकानों के भोजन की सैंपलिंग
धाम पर बिकने वाले प्रसाद और भोजन व्यस्था की सैंपलिंग होगी। खाद्य विभाग की टीम तैनात रहेगी। 500 मोबाइल टॉयलेट महिला, पुरुष के लिए बने हैं।
ये इंतजाम वर पक्ष के लिए
वधू पक्ष के लिए: दो वाहन पास और आई कार्ड
वर पक्ष के लिए: दो वाहन पास, वर को आई कार्ड
दोनों पक्ष: 25-25 सदस्यों को आने की अनुमति
25-25 सदस्यों के लिए भोजन कूपन
मंडप के लिए अलग से भोजन व्यवस्था
दमोह के 300 सेवादार तैनात रहेंगे, जिनका नंबर जोड़ों को दिए गए पास में होगा, वो सीधे उनसे संपर्क करेंगे
सभी सेवादार धाम आने से लेकर विदाई तक वर-वधू के साथ रहकर सहायता करेंगे।
ये कन्या पक्ष के तोहफे
हर जोड़े को डबल बेड, सोफा, ड्रेसिंग टेबल, अलमारी, कुर्सी-टेबल, गैस चूल्हा-सिलेंडर, मिक्सर, पायल-बिछिया के साथ सोने की नथ के साथ कुछ गहने दिए जाएंगे।
हर जोड़े के नाम पर 30,000 रुपए की FD बनेगी, जो 5 साल बाद मैच्योर होगी। कुल 300 जोड़ों के लिए 90 लाख रुपए की FD होगी।


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129