आइए पढ़िए पूरी मर्डर मिस्ट्री
दिनांक 14.02.26 को फरियादी कुलदीप सक्सैना पुत्र स्व. रामरतन सक्सैना उम्र 39 साल निवासी घरियाली मुहल्ला करैरा ने रिपोर्ट की कि दिनांक 14/02/26 को उसके बडे भाई एडवोकेट संजय कुमार सक्सैना अपने मकान से बांस पहाडी के रास्ते होते हुए मोटरसाईकिल से करैरा न्यायालय की तरफ जा रहे थे। करीबन 11.50 बजे रास्ते से जाने वाले अन्य वकीलो ने संजय सक्सैना को रास्ते में मोटरसाईकिल के बगल में गिरे हुए देखा और पाया कि उनके सीने में गोली लगने का निशान है, घटना की सूचना फरियादी कुलदीप सक्सेना को मिली तो वह मोके पर पहुंचा और पाया की उसके भाई संजय सक्सैना की मृत्यु हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मोके पर पहुंची, और मोके की कार्यवाही कर मृतक संजय सक्सैना को डायल 112 की मदद से शासकीय अस्पताल कौरा पहुंचाया।
पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविन्द कुमार सक्सैना तथा उप पुलिस महानिरीक्षक श्री अमित सांघी द्वारा घटना की सूचना मिलते ही बारीकी से प्रत्येक विन्दु पर सूक्ष्मता से जांच करने के आदेश दिये तथा लगातार मोनीटिरिंग की। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल घटना स्थल के लिये रवाना हुए, पीडित परिजनो को संबल दिया तथा जांच के लिये टीमें गठित की। अति० पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले ने सायवर सैल शिवपुरी में पहुंचकर सभी तकनीकी तथ्यो का विश्लेषण शुरु किया। फरियादी कुलदीप सक्सैना की रिपोर्ट पर से अपराध क्र. 112/26 धारा 103(1),3(5) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।
फरियादी कुलदीप सक्सेना ने बताया की उसके भाईसाहब सिविल कोर्ट में जमीनी विवाद के केश लडते थे। भाईसाहब ने कुछ समय पहले हमारे गाँव के कमलेश शर्मा के खिलाफ, मिठुआ जाटव का केश लडा था जिसको लेकर कमलेश शर्मा व उसके चाचा सुनील शर्मा व नीरज शर्मा के साथ उनकी रंजिस हो गयी थी। वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव में मृतक संजय सक्सैना व सुनील शर्मा सरपंच पद के लिये आमने सामने थे, जिसके बाद इनके बीच चुनावी मतभेद शुरु हो गये थे। मृतक संजय सक्सैना की ग्राम सिगदौआ में कृषि भूमि पर कव्जे को लेकर भी सुनील शर्मा व कमलेश शर्मा के साथ विवाद हो चुका था जिसमे पुलिस द्वारा कार्यवाही की गयी थी। सुनील व कमलेश शर्मा द्वारा इन्हे उक्त केश वापस लेने के लिये दवाव बनाया जा रहा था।
एस.डी.ओ.पी. करैरा ड़ॉ आयुष जाखड़ द्वारा कुल 06 टीमें गठित की गयी जिनका नेतृत्व थाना प्रभारी सुरवाया उनि अरविन्द्र छारी, थाना प्रभारी अमोला उनि अंशुल गुप्ता, चौकी प्रभारी सुनारी उप निरि० चेतन शर्मा, चौकी प्रभारी हिम्मतपुर उनि धर्मेन्द्र गुर्जर, चौकी प्रभारी थनरा उनि रामानंद पचौरी एवं सायवर सैल प्रभारी उनि धर्मेन्द्र जाट के द्वारा किया गया। 06 टीमे अलग अलग दिशाओ में गहनता से जांच करने लगी जिसमें चश्मदीद लोगो के बयान, मुखविर सूचना, सीसीटीव्ही कैमरो का अवलोकन, फिंगर प्रिंट व अन्य तकनीकी साक्ष्यो का संकलन किया गया। संदेही सुनील शर्मा व कमलेश शर्मा की पतारसी कर पूछताछ शुरू की गयी। इनसे प्राप्त संकेतो के आधार पर अन्य आरोपियो की तालाश में पुलिस टीमे दिनारा अटा, टोरिया, डवरा व बडौनी की तरफ रवाना हुई।
प्रथम दृष्टया संदेह के आधार पर सुनील शर्मा एवं कमलेश शर्मा को राउंडअप कर हिकमत अमली से पूँछताछ की गई तो उक्त दोनो आरोपीगणों ने बताया कि हम दोनो चाचा भतीजे ने संजय वकील से पुरानी सरपंची एवं जमीन की रंजिस के चलते संजय वकील को खत्म करने की योजना बनाई थी जिसमें हम दोनो ने टोरियाकला के सचिन रावत से संपर्क कर सचिन रावत को संजय वकील को खत्म करने के लिये 10 लाख की सुपारी दी थी जिसमें 02 लाख रुपये एडवांस के रुप में दे दिये थे बाकी के 08 लाख रुपये काम होने पर देना थे। सचिन रावत ने हम दोनो को संजय वकील को खत्म करने वाले बदमाश पपेन्द्र पुत्र हरदास रावत निवासी चांदपुर थाना डबरा जिला ग्वालियर, राजकुमार उर्फ गोलू रावत पुत्र अरविन्द्र रावत निवासी घूघसी थाना बडोनी जिला दतिया, जहीर खान पुत्र रफीक खान निवासी घूघसी थाना बडोनी जिला दतिया से करैरा में ही मिलवाया था और योजना के मुताविक उक्त तीनो बदमाशो ने ही संजय वकील की गोली मारकर हत्या कर दी।
दिनांक 15.02.26 को एसडीओपी अनुभाग करैरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करैरा अपनी टीम के साथ उक्त आरोपीयों की तलाश में निकले हुए थे, तलाश करते हुए जैसे ही मछावली पहुंचे जहां मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अपराध के आरोपीगण चिरली तिराहा के पास बनी गौशाला में रुके हुए हैं, जैसे ही गौशाला के पास पहुंचे तो गौशाला के पास तीन बदमाश मोटरसाईकिल से रोड तरफ भागने लगे जिन बदमाशो को आत्मसमर्पण के लिये ललकारा रोकने का प्रयास किया तो बदमाश पपेन्द्र रावत जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर करने लगा, जिससे आत्म रक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा भी फायर किये गये तो एक गोली बदमाश पपेन्द्र रावत के पैर में लगी ओर बदमाश गिर गया जिसे तत्काल उपचार हेतु सीएचसी करैरा भेजा गया एवं आरोपीगण
1. पपेन्द्र पुत्र हरदास रावत निवासी चांदपुर थाना डबरा जिला ग्वालियर।
2. राजकुमार उर्फ गोलू रावत पुत्र अरविन्द्र रावत निवासी घूघसी थाना बडोनी जिला दतिया।
3. जहीर खान पुत्र रफीक खान निवासी घूघसी थाना बडोनी जिला दतिया को गिरफ्तार कर थाना करैरा में उक्त तीनो आरोपीगणो के विरुद्ध अप क्र 115/26 धारा 109,3 (5) बीएनएस 11/13 एमपीडीपीके एक्ट, 25/27,28 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया एवं उक्त तीनो आरोपीगणो की थाना करैरा के अप क्र 112/26 धारा 103(1),3(5) बीएनएस ईजाफा धारा 25/27,28 आर्म्स एक्ट में फार्मल गिरफ्तारी की गयी। इस प्रकार थाना करैरा के अपराध क्र 115/26 में 05 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
जप्त मसरूका एक 315 बोर का देशी कट्टा मय 02 जिंदा राउंड, एक खाली खोका एवं घटना में प्रयुक्त काले रंग की विना नम्वर की पल्सर मोटरसाईकिल जब्त की।
आरोपियों के आपराधिक रिकार्डः-
सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी करैरा निरी० श्री विनोद छावई, थाना प्रभारी सुरवाहा उनि अरविन्द्र छारी, थाना प्रभारी अमोला उनि अंशुल गुप्ता, चौकी प्रभारी सुनारी उप निरि। चेतन शर्मा, चौकी प्रभारी हिम्मतपुर उनि धर्मेन्द्र गुर्जर, सायवर सैल प्रभारी धर्मन्द्र जाट, चौकी प्रभारी धनरा उनि रामानंद पचौरी, सउनि चरण सिंह, प्रआर 891 डैनी कुमार, प्र. आर. हर्ष झा थाना सुरवाया, प्रआर राजेन्द्र सिंह थाना सुरवाया, प्रआर दीपक उपाध्याय थाना अमोला, प्रआर विकाश चौहान, आर0 338 हरेन्द्र सिंह, आर0 895 राधेश्याम जादौन, आर 1165 मत्स्येन्द्र गुर्जर, आर सुरेन्द्र रावत, आर 822 जितेन्द्र कुमार, आर मोहित थाना अमोला, आर देशराज राठौर थाना सुरवाया, आर जलज रावत, आर भूपेन्द्र यादव, आर संतोष पाठक, आर दीपक, आर पवन राठोर, आर नीरज कुशवाह, आर संतोष कुशवाह शामिल हैं।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें