Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: सवर्ण समाज संगठन शिवपुरी की बैठक 8 फरवरी रविवार को 4 बजे सावरकर पार्क शिवपुरी में होगी

शनिवार, 7 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। सवर्ण समाज संगठन शिवपुरी की बैठक 8 फरवरी रविवार को 4 बजे सावरकर पार्क शिवपुरी में होगी।  रविवार 8 फरवरी को शाम 4 बजे सावरकर पार्क शिवपुरी में सवर्ण समाज संगठन जिला शिवपुरी की आवश्यक बैठक आयोजित की जा रही है। जिसमें निम्न बिन्दुओं पर चर्चा होगी। और आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
1- केन्द्र सरकार#UGC बिल वापिस ले।
2- आरक्षण जातिगत नहीं आर्थिक आधार पर हो।
3- पदोन्नति में आरक्षण बंद हो इससे हमारे लाखों कर्मचारी साथी बिना पदोन्नति के ही रिटायर हो गए।
4- केंद्र सरकारSC/ST एक्ट काला कानून वापिस ले।
5- भारत में सवर्ण आयोग का भी गठन हो ताकि जब भी सवर्ण समाज का उत्पीड़न हो तो उसकी शिकायत की जा सके।
  6- सवर्ण समाज आगे आंदोलन जारी रखने के लिए एक मजबूत समिति का गठन करेगी जिसमें अधिक से अधिक सवर्ण समाज के सदस्यों एवं युवाओं को जोड़ने पर ध्यान दिया जाएगा।
सवर्ण समाज संगठन शिवपुरी द्वारा आप सभी से निवेदन किया जाता है कि इस सूचना को अधिक से अधिक सवर्ण समाज के सक्रिय साथियों और युवाओं तक पहुंचाकर उन्हें भी फोन या इस संदेश से आवश्यक रूप से आमंत्रित करें ताकि सवर्ण समाज भी अपना मजबूत संगठन खड़ा कर सकें। जो आए दिन अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों का जवाब दे सके।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129