Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: खरई चेकपोस्ट पर वसूली के लिए अचानक लगाया बैरीकेट, ट्राला पलटने से चालक सहित हेल्पर घायल

बुधवार, 11 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिले की खरई चेकपोस्ट पर वसूली की आयदिन जानकारी सामने आ रही है। इसी क्रम में बीते रोज एक ट्रोला को अचानक बैरीकेट लगाकर स्टाफ के सामने खड़े होकर रोकने की कोशिश में ट्रोला अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे चालक, हेल्पर घायल हो गए हैं। यहां आयदिन इसी तरह की घटना प्रकाश में आ रही हैं लेकिन जिला परिवहन अधिकारी ध्यान नहीं दे रही। 
बता दें कि खरई आरटीओ चेक पॉइंट पर अचानक लगाए गए बैरीकेड से कोटा स्टोन से भरा ट्रॉला पलट गया। हादसा रात 1 बजे हुआ। ट्रॉला अनियंत्रित होकर पलटा। इसमें सवार हेल्पर शौकीन (25) गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि ट्रॉला चालक ओआरिस को सिर में चोट आई है। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसे के समय ट्रॉला की रफ्तार 60 से 65 किमी प्रति घंटा थी। ढलान पर होने के कारण ट्रॉला संभल नहीं पाया। चालक ओआरिस ने बताया कि ट्रॉला क्रमांक आरजे 33 जीए 4755 में कोटा से कोटा स्टोन भरकर जा रहे थे। अचानक सामने बैरीकेट लगाकर एक व्यक्ति आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ट्रॉला पलट गया। दूसरी गाड़ी के चालक सद्दाम हुसैन निवासी मेवात, हरियाणा ने बताया कि दोनों गाड़ियां एक ही कंपनी की हैं। मेरी गाड़ी 2 किमी आगे निकल गई थी। तभी फोन आया। हम तुरंत लौटे और घायलों को शिवपुरी अस्पताल लाए। 












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129