Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: मंत्री विजय शाह के समर्थन में जनजाति समाज के साथ आगे आये गुना के युवा व छात्र

शनिवार, 14 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
*राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन
गुना। मध्य प्रदेश शासन के जनजाति कार्य मंत्री डॉ कु. विजय शाह समर्थन में गुना के जनजातीय व अन्य समाज के छात्रों व युवाओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग की की मंत्री डॉक्टर कुँ.विजय शाह की भाषा की त्रुटि हेतु जिसके लिए उन्होंने चार बार सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली गई है, इस विषय पर उन्हें माफ करते हुए प्रकरण को समाप्त कर देना चाहिए।
 ज्ञापन में कहा गया कि डॉक्टर कु. विजय शाह जनजाति वर्ग के सर्वमान्य नेता हैं। जिसे आदिवासी जनजाति समाज की जनभावनाएं जुड़ी हुई है।
ज्ञापन सौपने वालो मे बारेला (भील) जनजतीय समाज के प्रतिनिधि मंडल के साथ भाजयुमो  जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धाकड़,पूर्व मीडया प्रभारी भाजपा विकास जैन.चंद्रभान बरेला, मानसिंह बरेला, देवेंद्र बरेला, सूरसिंह बारेला, राजू बारेला, केशव शर्मा , विनोद दीवान, संगम सोनी, अंकित शर्मा, रिंकू चौरसिया,दीपक जाटव,आयुष कुशवाह,मनीष पंथ,सुमित लोध,रोहित धाकड़,धर्मेंद्र धाकड़,नितिन यादव,हरदीप गिल,अभिलक्ष रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में युवा व छात्र उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129