शिवपुरी। शहर के वाशिंग पाउडर एवं साबुन विक्रेता व्यवसाई श्री मुकेश गुप्ता का आकस्मिक निधन हो गया है। इस खबर के सामने आने के बाद व्यावसायिक हल्के में शोक की लहर है। उक्त संबंध में समाजसेवी राजेंद्र पिपलोदा ने जानकारी देते हुए बताया कि मिलनसार, मेहनती व्यक्तित्व के धनी मुकेश गुप्ता दिसंबर महीने में उनके संपर्क में आए थे। उन्होंने बताया कि ये बेहद दुखद समाचार है और बड़े दुख के साथ आपको सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे दंडोति परिक्रमा के साथी शिवपुरी शहर के वाशिंग पाउडर एवं घड़ी साबुन के व्यवसाई श्री मुकेश गुप्ता घड़ी साबुन वाले जी आज 26 फरवरी क़ो हमारे बीच नहीं रहे हम सबको छोड़कर अकेले चले गए। गिरिराज जी ऐसी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार पर कृपा करें। श्री गुप्ता जी अपने पीछे पत्नी एवं एक नाबालिक बेटा 15 वर्ष का छोड़ गए हैं बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। यह भी बताना चाहते है कि 31 दिसंबर 2025 से हमारी दंडवत परिक्रमा प्रारंभ हुई श्री गुप्ता जी अकेले दंडावती परिक्रमा करने गिरिराज जी पहुंचे और अकेला होने के कारण हमने उनसे कहा श्री गुप्ता जी आप हमारे साथ दंडवत परिक्रमा कर ले हम सब ने मिलकर 31 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 को दण्डवती परिक्रमा पूर्ण की और 4 जनवरी को वापस शिवपुरी आ गए। आज समाचार मिला कि मुकेश गुप्ता जी का हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया तो बड़ा दुख हुआ की श्री गुप्ता जी से हमारी 31 दिसंबर को ही पहचान हुई थी वह भी गिरिराज जी में। इसके बाद में शिवपुरी में आकर जय हनुमान चालीसा बागेश्वर धाम भक्त मंडल की सदस्यता ली थी परंतु परमात्मा को तो और कुछ ही करना था।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें