शिवपुरी। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ के निराला सभागार मे आयोजित सम्मान समारोह मे शिवपुरी के बरिष्ठ साहित्यकार गोविंद श्रीवास्तव अनुज को दरियाब मल्ल सम्मान से सम्मानित किया गया ।
बी एम एन सेवा संस्थान लखनऊ द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह मे गोविंद अनुज को यह सम्मान साहित्य में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया ।
इस सम्मान समारोह मे साहित्य के साथ साथ अभिनय, कला,संगीत, गायन, रंगमंच जैसी महत्वपूर्ण विधाओ मे सराहनीय योगदान के लिए देश की लगभग तीस से अधिक विभूतियो को सम्मानित किया गया ।
समारोह की अध्यक्षता राष्ट्र धर्म पत्रिका के संपादक तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय प्रमुख मनोज कांत जी ने की तथा बिशिष्ट अतिथि के रूप में विधान परिषद के सदस्य पवन चौहान, बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह जी,उ प्र के राज्य पाल के सचिव आई ए एस श्री प्रकाश गुप्ता जी एवम पूर्वांचल के बरिष्ठ बीजेपी नेता प्रभूनाथ राय उपस्थित थे।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रोफेसर डा,पूनम वर्मा ने किया ।
उ प्र राजकीय सेवा के से,नि,अधिकारी तथा वी एम एन सेवा संस्थान के निदेशक अमर कुमार मल्ल ने सभी सम्मानित बिभूतियो मंचासीन अतिथियोतथा सभागार मे उपस्थित प्रबुद्ध जनो को संबोधित करते हुए बताया कि सम्मान के लिए नामो का चयन करने के लिए विद्व जनों की एक हाई पावर कमेटी का गठन किया गया था ।
इस सम्मान समारोह मे देश के विभिन्न क्षेत्रो जैसे बैन्गलौर, कलकत्ता, नोएडा, गुन्टूर, त्रिवेन्द्रम, कोटा, जयपुर, गांधीनगर, उत्तर काशी, कुरूक्षेत्र, हिसार, चरखी दादरी, दिल्ली, कुशीनगर, शिवपुरी,बांदा, गोरखपुर, देवरिया के साथ साथ ऑध्रप्रदेश, तमिलनाडु, केरल जैसे अहिन्दी भाषी क्षेत्रो से भी हिन्दी साहित्यकारो तथा कला विभूतियो ने शिरकत की ।
समारोह मे उत्तर प्रदेश राजकीय सेवा के अनेक अधिकारी, प्रोफेसर, राज नेता तथा प्रबुद्ध नागरिक और पत्रकार उपस्थित थे
श्री गोविंद अनुज की इस उपलब्धि पर उनके इष्ट मित्रो, शुभचिंतको, पत्रकारो तथा साहित्यकारो ने बधाई दी है।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें