Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: जेब कट और चोरों के निशाने पर शिवपुरी के विवाह घर, एक रात में तीन बड़ी वारदात, मातोश्री से भोपाल के जिला न्यायाधीश संजय अग्रवाल के परिजनों का आभूषण रखा बेग चोरी, एडवोकेट जितेंद्र सिकरवार का मोबाइल उड़ाया, पारस रेसीडेंसी से एडवोकेट सुरेश धाकड़ की जेब से उड़ाए दस हजार

शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। नगर के विवाह घर चोरों और जेब कट के निशाने पर आ गए हैं। बीती रात गुरुवार को जेब कट और चोरों ने न्यायालयीन गलियारे को निशाने पर ले डाला। दो अलग विवाह घर पारस रेसीडेंसी और मातोश्री से एक साथ तीन बड़ी वारदात अंजाम देकर पुलिस को चुनौती पेश की है।
पहली वारदात पारस रेसीडेंसी में एडवोकेट सुरेश धाकड़ जी के दस हजार उड़ाए
पहली वारदात पारस रेसीडेंसी में हुई जहां भोजन करते समय किसी जेब कट ने एडवोकेट सुरेश धाकड़ जी की जेब से नकद दस हजार पार कर डाले। नोट के साथ ज्वेलरी का बिल और वीपी की दवाई भी चली गई।
मातोश्री से जज साहब का बैग, एडवोकेट का मोबाइल उड़ाया
दूसरी बड़ी वारदात गुरुवार की रात को ही होटल मातोश्री में घटित हुई है। यहां भोपाल के जिला न्यायाधीश संजय अग्रवाल जी की भतीजी की शादी थी। इसी शादी में अग्रवाल जी के परिजन का बैग चुरा लिया गया है। उनके बैग में जेवरात, नगदी और मोबाइल रखा था करीब डेढ़ लाख के जेवर और अन्य सामान चोरी चली गई है। 
एडवोकेट जितेंद्र सिकरवार का मोबाइल चोरी
नगर के एडवोकेट जितेंद्र सिकरवार का मोबाइल भी मातो श्री से चोर चुराकर ले गए हैं। भोजन लेने के दौरान भीड़ का फायदा उठाते हुए चोर ने अपनी कारगुज़ारी अंजाम दी। वीवो कंपनी का 25 हजार से ज्यादा कीमत का मोबाइल चोर चुराकर ले गया।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129